फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kashish Jain got first place in Rangoli

रंगोली में कशिश जैन को मिला प्रथम स्थान

Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Kashish Jain got first place in Rangoli
स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत डीएम के चित्र के साथ बनाई गई रंगोली। - फोटो : SHAMLI
रंगोली में कशिश जैन को मिला प्रथम स्थान
विज्ञापन

शामली। मतदाता जागरुकता क्लब शामली की ओर से जिले के डिग्री कॉलेजों में मतदाता जागरुकता अभियान के तहत आयोजित स्वीप सप्ताह का आठवें दिन रंगोली प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता में कशिश जैन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम आयोजक ईएलसी कोआर्डिनेटर डॉ. भूपेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के सभी डिग्री कॉलेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से स्वीप सप्ताह में सहभागिता की गई। इस सप्ताह में गीत, नारा लेखन, कविता पाठ, मेहंदी, भाषण, निबंध, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मंगलवार को रंगोली प्रतियोगिता के साथ स्वीप सप्ताह के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना लखनऊ के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक श्रोती ने प्रतिभागियों से कहा कि लोकतांत्रिक देश में जनप्रतिनिधियों को चुनने का अवसर प्राप्त होता है। बीएसए गीता वर्मा ने कहा कि 10 फरवरी को सभी मतदान करें, जिससे जिले का मतदान प्रतिशत बढ़ सके।
विज्ञापन

फाइन आर्ट नागपुर की विशेषज्ञ अंकिता जैन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और मतदाता ही लोकतंत्र का भविष्य निर्माता है। डॉ. रितु जैन ने बताया कि रंगोली बिना कुछ बोले सब कुछ कह देने का माध्यम है। रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायक रूप में अंकिता जैन, हेमंत ताम्रकार सागर मध्य प्रदेश रहे। प्रतियोगिता में कशिश जैन ने प्रथम, प्रतिभा चौहान द्वितीय और नीलम व शोबिया संयुक्त रुप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ. अजय बाबू शर्मा, डॉ. छवि संगल, सोनू भारती, तानिया, आरती उपाध्याय, निकिता, बिरला, मानव, मानवी सरोहा, एकता सैनी, अंशु, सृष्टि बंसल, ज्योति चौहान, जावेद, मनीष आदि ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रितु जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली
शामली। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन बनत ने मंगलवार को मतदाता जागरूक रैली निकाली गई। जिसका शुभारंभ प्रबंधक दीपक जैन, प्राचार्या डॉ. अनुपमा शर्मा ने किया। प्रबंधक दीपक जैन ने कहा कि जागरुकता रैली का उद्देश्य सभी मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान कस्बा बनत में छात्र-छात्राओं ने लोकतंत्र में भागीदारी करने के लिए कस्बावासियों को जागरुकता नारे और नुक्कड़ नाटिका से 10 फरवरी को मतदान करनेे के लिए प्रेरित किया। रैली में निशांत, खुशी, कपिल, दीपक, यश, प्रशांत, शेखर, अबुजर, कशिश, रितु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed