{"_id":"68c86eb922f8854d5e09b1eb","slug":"kandhla-traders-said-smart-meters-have-made-life-difficult-for-consumers-shamli-news-c-26-1-sal1002-149695-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: कांधला व्यापारी बोले- स्मार्ट मीटर ने उपभोक्ताओं का जीना किया मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: कांधला व्यापारी बोले- स्मार्ट मीटर ने उपभोक्ताओं का जीना किया मुश्किल
विज्ञापन
- न बिल मिल रहे, न मोबाइल पर मैसेज, बिजलीघर के चक्कर काटने को मजबूर लोग
- व्यापारियों ने डीएम से की समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। कांधला के व्यापारियों ने डीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उपभोक्ताओं को हो रही परेशानियों का समाधान करने की मांग की है। व्यापारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर तेज चलते हैं, लेकिन बिल न मिलने और मोबाइल पर कोई मैसेज न आने के कारण उपभोक्ता बिजलीघर के चक्कर काटने को मजबूर हैं।
जनपद में स्मार्ट मीटर अभियान के तहत मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन पूर्व में लगे मीटरों के कारण उपभोक्ताओं को बिल प्राप्त नहीं हो रहे। अधिकांश उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर एप में गलत दर्ज होने के कारण भी बिल या रीडिंग की जानकारी नहीं मिल पा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजलीघर जाकर शिकायत करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल रहा, जिससे आक्रोश बढ़ रहा है।
व्यापारियों ने डीएम से आग्रह किया कि पूर्व की भांति बिल उपलब्ध कराए जाएं और उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानियों को तुरंत दूर किया जाए। इस मौके पर ईश्वर दयाल कंसल, श्रीकांत जैन, गुणपाल जैन सहित अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।