फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kandela-Taprana bypass action should be completed soon

कंडेला-टपराना बाईपास की कार्रवाई जल्द पूरी हो

Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kandela-Taprana bypass action should be completed soon
शामली। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पानीपत-खटीमा और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास की तीन डी की कार्रवाई जल्द पूरी की जाए। जिससे 15 अगस्त तक किसानों की मुआवजा धनराशि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्रालय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली से मंगाई जा सके। मेरठ-करनाल हाईवे की जद मेें लांक और केरटू के किसानों की समस्या एसडीएम और तहसीलदार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसर संयुक्त रुप से मिलकर समाधान करें।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और जिले के अफसरों के साथ बैठक की। जिसमें दिल्ली-शामली, सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत खटीमा हाईवे की प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के दूसरे चरण में शामली से लेकर सहारनपुर तक सितंबर तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। थानाभवन, जलालाबाद और हरड़ फतेहपुर गांव में पानी निकासी के लिए नाले के आगे नाला न बनाया जाए।
विज्ञापन

पानीपत-खटीमा हाईवे और मेरठ करनाल हाईवे को जोड़ने वाले कंडेला-टपराना बाईपास की प्रगति का कार्य तेजी से किया जाए। तीन डी की कार्रवाई करते हुए शीघ्र प्रकाशन किया जाए। मंत्री ने केरटू और लांक के किसानों की समस्या का समाधान संबंधी एसडीएम, तहसीलदार और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसर मिल बैठ करे। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने बताया कि नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय भवन जल्द से जल्द पूरा किया जाए। कलक्ट्रेट कार्यालय भवन का निर्माण में तेजी लाई जाए। बैठक में डीएम जसजीत कौर, एडीएम अरविंद कुमार सिंह, एसडीएम व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना मंत्री ने सुनी समस्याएं
शामली। प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शुक्रवार को थानाभवन स्थित अपने फार्म हाउस पर जनता दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनशिकायतों का प्रमुखता से निस्तारण कराने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed