फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana transformed into a camp, force on the rumble

छावनी में तब्दील हुआ कैराना, चप्पे-चप्पे पर फोर्स

Sun, 01 Nov 2020 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kairana transformed into a camp, force on the rumble
शामली। सोमवार को सपा विधायक नाहिद हसन के जेल भरो आंदोलन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्थिति से निपटने की अधिकारियों ने तैयारी की है। कैराना को तीन जोन और छह सेक्टर में बांटा गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती कर कैराना में शांति एवं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में धारा-144 लागू होने के कारण भीड़ को इकट्ठा होने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए हैं। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कस्बा कैराना को तीन जोन और छह सेक्टर बनाए गए हैं। तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ के अलावा 10 क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉस टीम) के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

जनपद में लागू धारा-144 का हर स्थिति में पालन कराया जाएगा। कैराना में 14 स्थानों पर और जिले में सात स्थानों पर बैरियर लगाए गए है। रविवार रात 11 बजे से बैरियर पर पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर चेकिंग शुरू हो जाएगी। एएसपी ने बताया कि धारा-144 का उल्लंघन करने वालों और शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
शांति व्यवस्था के लिए ये बना खाका
जोन : 3
सेक्टर: 6
कैराना में बैरियर : 14
जिले में प्रमुख स्थानों पर बैरियर : 7
पुलिस बल तैनाती की स्थिति
पीएसी : 3 कंपनी
आरएएफ : 1 कंपनी
क्यूआरटी :10
सीओ : 3
थाना प्रभारी : 6
इंस्पेक्टर: 12
सब इंस्पेक्टर : 75
हेड कांस्टेबल : 65
कांस्टेबल : 200
महिला कांस्टेबल : 40
ड्रोन कैमरे : 3
वीडियोग्राफर : 4
--------------
कैराना में 14 स्थानों पर बैरियर
कस्बा कैराना में कस्बे के अंदर किला गेट, भूरा चुंगी, तितरवाड़ा चौकी, कांधला तिराहा, इमाम गेट, मेंढकी दरवाजा समेत 14 स्थानों पर बैरियर बनाए गए हैं,जिन पर पुलिस बल तैनात रहेगा।
-------
जिले में इन स्थानों पर लगे बैरियर
कस्बा कैराना के अलावा जिले के प्रमुख मार्गों पर कई स्थानों पर बैरियर लगाए गए हैं। इनमें चौसाना, यमुना पुल बिडौली, गाड़ी वाला चौराहा झिंझाना, ऊन, एसटी तिराहा, बंतीखेड़ा आदि पर बैरियर रहेंगे।

---------
सेलर के आसपास रहेगी कड़ी नजर
कस्बा कैराना में आर्यपुरी स्थित सेलर पर सोमवार को विधायक नाहिद हसन ने धरना और उसके बाद गिरफ्तारी देने की घोषणा की है। पुलिस-प्रशासन ने सेलर के आसपास कड़ी निगरानी के लिए एक सीओ, दो थानाध्यक्ष और एक कंपनी पीएसी बल तैनात किया है।

कैराना में फ्लैग मार्च करते पुलिस और पीएसी के जवान

कैराना में फ्लैग मार्च करते पुलिस और पीएसी के जवान- फोटो : SHAMLI

शामली : कैराना में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी नित्यानंद राय, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडी?

शामली : कैराना में फोर्स के साथ फ्लैग मार्च करते एसपी नित्यानंद राय, एएसपी राजेश श्रीवास्तव, एसडी?- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed