फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana seat was lost even after huge majority

प्रचंड बहुमत के बाद भी हाथ से निकल गई थी कैराना सीट

Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Kairana seat was lost even after huge majority
कैराना पूर्व सांसद स्व हुकुम सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
प्रचंड बहुमत के बाद भी हाथ से निकल गई थी कैराना सीट
विज्ञापन

गौरव त्यागी
शामली। कैराना से पलायन का मुद्दा 2017 के चुनाव में भाजपा के लिए तुरुप का पत्ता साबित हुआ था। पार्टी इस मुद्दे के सहारे प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में पहुंची थी। लेकिन कैराना सीट ही भाजपा के हाथ से फिसल गई थी। इस बात की टीस कहीं न कहीं पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को भी है। भाजपा इस बार कैराना विधानसभा सीट जीतने के लिए पूरे जोर लगाएगी। पार्टी ने एक बार फिर से पूर्व सांसद बाबू हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है।
इस बार कैराना सीट जीतने के लिए भाजपा कौन सी चाल चलेगी, इस पर विपक्ष की भी निगाह है। इस सीट पर सपा-रालोद गठबंधन से नाहिद हसन ने नामांकन किया, लेकिन अगले ही दिन गैंगस्टर के मुकदमे में सरेंडर करने से पहले उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। बसपा ने राजेंद्र सिंह उपाध्याय को इस सीट से उतारा है। जबकि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अभी तक इस सीट पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन

मृगांका और इकरा दोनों पर विरासत बचाने का जिम्मा
कैराना विधानसभा सीट की सियासत वर्षों से पूर्व सांसद हुकुम सिंह और मुनव्वर हसन परिवार के ईद-गिर्द घूमती रही है। इस बार भी दोनों परिवार आमने-सामने हैं। मृगांका सिंह अपने पिता बाबू हुकुम सिंह की विरासत बचाने के लिए चुनावी मैदान में उतरी हैं। सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी नाहिद हसन के जेल जाने के बाद उनकी छोटी बहन इकरा हसन सियासी समर में उतरी हैं। देखना है कि इस बार इस सीट पर किसका कब्जा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी कानून-व्यवस्था का मुद्दा रहेगा हावी
कैराना में कानून-व्यवस्था का मुद्दा हमेशा से हावी रहा। कानून-व्यवस्था के कारण यह क्षेत्र विकास के मामले में काफी पिछड़ा रहा। इस बार भी कैराना विधानसभा में यह मुद्दा खूब गूंजेगा। नवंबर माह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कैराना में पीएसी बटालियन कैंप और फायरिंग रेंज समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। इससे पहले उन्होंने पलायन पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर संकेत दिए थे कि भाजपा विकास के साथ ही कानून-व्यवस्था का मुद्दा लेकर चुनाव में उतरेगी।
कब-कब कौन रहा कैराना का विधायक
1957 में कांग्रेस के वीरेंद्र वर्मा विधायक बने। 1962 में यह सीट निर्दलीय उम्मीदवार चंदन सिंह के पास चली गई। 1997 में कांग्रेस के शफाकत जंग विधायक बने। भारतीय क्रांति दल के चंद्र भान 1969 में, 1974 में कांग्रेस के हुकुम सिंह और 1977 में जनता पार्टी के बशीर अहमद विधायक बने। 1980 में हुकुम सिंह जनता पार्टी सेक्युलर से चुनाव लड़े और जीते। वह लगातार दो बार विधायक रहे। दूसरी बार वह 1985 में कांग्रेस की टिकट से चुनाव जीते। 1989 में निर्दलीय उम्मीदवार राजेश्वर बंसल की इस सीट से जीत मिली। इसके बाद जनता दल के मुनव्वर हसन लगातार 1991 और 1993 में विधायक बने। हुकुम सिंह 1996 में बीजेपी की टिकट पर विधायक बने और उन्हें 2002, 2007 और 2012 में लगातार जीत मिली। 2014 में हुकुम सिंह को बीजेपी ने लोकसभा का टिकट दिया। इस सीट पर उपचुनाव हुए और सपा के नाहिद हसन विधायक बने। 2017 में हुए चुनाव में भी उन्हें जीत मिली।

कैराना
कुल मतदाता- 317178
पुरुष 170538
महिला 146640
अन्य 13
जातिगत मतदाता: मुस्लिम 1.37 लाख, गुर्जर 27550, ठाकुर 4930, कश्यप 40423, दलित 9808, सैनी 12190, जाट 24650, ब्राह्मण 8862, वैश्य 6154 नाई/बढ़ई 10400, कोरी 8364, बावरिया 6250, अन्य 22 हजार।
विधानसभा चुनाव 2017 का रिजल्ट
नाहिद हसन, सपा- 98830
मृगांका सिंह, भाजपा- 77668
जीत का अंतर-21162
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed