{"_id":"5fe240b18ebc3e3ec81e56fb","slug":"kairana-bar-association-election-today-251-advocates-will-vote-shamli-news-mrt5169166166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना बार का चुनाव आज, 251 अधिवक्ता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना बार का चुनाव आज, 251 अधिवक्ता डालेंगे वोट
विज्ञापन
कैराना बार एसोसिएशन का चुनाव आज, 251 अधिवक्ता डालेंगे वोट
शामली, कैराना। कैराना बार एसोसिएशन वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव आज (बुधवार) को होगा। 251 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
कैराना बार एसोसिएशन की वर्ष 2021 की कार्यकारिणी के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार व जयपाल सिंह, महासचिव पद पर सालीम अली व संजय कश्यप तथा कोषाध्यक्ष पद पर मनीष कौशिक व जाकिर हुसैन के बीच सीधा मुकाबला है। इससे पहले वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सह सचिव प्रशासनिक व सह सचिव पुस्तकालय पद पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। नामांकन प्रकिया पूरी होने के बाद से ही सभी प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए जी-जान से जुटे हुए हैं।
मंगलवार को कचहरी खुलने के बाद जगह-जगह अधिवक्ता चुनाव पर चर्चा करते नजर आए। इसी के साथ ही बार एसोसिएशन का चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। तीनों पदों के लिए अलग-अलग रंग के मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
चुनाव आयुक्त चेयरमैन ब्रह्मपाल सिंह चौहान ने बताया कि मतदान केंद्र के अंदर किसी को मोबाइल फोन ले जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बुधवार को सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बार भवन में 251 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। शाम करीब चार से पांच बजे तक मतगणना पूरी कर ली जाएगी। मतगणना के तुरंत बाद परिणाम घोषित कर किए जाएंगे।