फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Kairana assembly seat highly sensitive: DM

कैराना विधानसभा सीट अतिसंवदेनशील: डीएम

Sun, 26 Dec 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Kairana assembly seat highly sensitive: DM
शामली। जिला प्रशासन ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कैराना विधानसभा को अतिसंवेदनशील माना है। डीएम जसजीत कौर ने शनिवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों की सूची थानावार तैयार करते हुए आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि हरियाणा सीमा पर बिडौली व कैराना बॉर्डर पर निर्वाचन के दृष्टिगत चेकिंग कराई जाए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर विधानसभा कैराना को अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। अलग से टीम बनाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बैठक में डीएम ने निर्वाचन व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। कहा कि निर्वाचन को सफल कराना सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए जिन-जिन अधिकारियों को जो जिम्मेदारी दी गई है, वह अपनी तैयारी कर लें। इस मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर जो भी निर्देश दिए गए हैं, उनका सख्ती से पालन किया जाए। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह, एसडीएम कैराना संदीप कुमार, एसडीएम ऊन विशु राजा, जिला सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी वेदपाल सिंह सहित सभी सीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed