फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   kairaana seat par khulaa khaata

कैराना सीट पर खुला नामांकन का खाता 

Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Fri, 22 Mar 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
kairaana seat par khulaa khaata
file - फोटो : amarujala
कैराना लोकसभा सीट पर होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए आखिर नामांकन का खाता खुल गया। सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम और कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक समेत चार प्रत्याशियों ने अपने नामांकनपत्र जमा किए। तबस्सुम हसन के पुत्र और कैराना विधायक नाहिद हसन ने भी अपना नामांकनपत्र जमा कराया है।
विज्ञापन

पहले चरण के लिए 11 अप्रैल को चुनाव होना है। 18 मार्च से नामांकन प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार तक 22 लोगों ने कुल 31 नामांकन फार्म खरीदे हैं। अभी तक एक भी फार्म जमा नहीं हुआ था। शुक्रवार को नामांकन पत्र जमा होने की पूरी संभावना थी। जिला सूचना अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने अपना नामांकन पत्र जिला निर्वाचन अधिकारी को जमा कराया। इसके अलावा सपा प्रत्याशी तबस्सुम बेगम ने भी अपना नामांकनपत्र जमा कराया। उन्होंने अपने नामांकन के दो सैट जमा किए हैं। उधर, कैराना के इस्सोपुरी खुरगार निवासी मौहम्मद सलीम ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में अपना नामांकन फार्म जमा कराया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अखिलेश सिंह ने प्रत्याशियों के नामांकन फार्म जमा किए। 
विज्ञापन


बेटे नाहिद ने भी भरा पर्चा
तबस्सुम के बेटे कैराना विधायक नाहिद हसन ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना फार्म जमा कराया है। माना जा रहा है कि उन्होंने डमी प्रत्याशी के रुप में फार्म भरा है, ताकि यदि किसी वजह से उनकी मां का नामांकन में निरस्त हो जाए तो उनके पास विकल्प बचा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब केवल एक दिन बचा
शामली। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अखिलेश सिंह ने बताया कि शनिवार को माह का चौथा शनिवार और फिर रविवार को सरकारी अवकाश होने की वजह से नामांकन फार्म जमा नहीं होगा। अब केवल सोमवार का दिन ही नामांकन के लिए बचा है।  


एक एक प्रस्तावक
प्रस्तावक के तौर पर हरेंद्र और तबस्सुम दोनों ने एक एक प्रस्तावक दिया है। तबस्सुम बेगम के एक फार्म में प्रस्तावक यशपाल है, जबकि दूसरे में वेदप्रकाश। हरेंद्र मलिक का भी एक ही प्रस्तावक है। उन्होंने मदनलाल का नाम प्रस्तावक के तौर पर दिया है। नाहिद हसन के 10 प्रस्तावक हैं। जबकि निर्दलीय 51 साल के सलीम के प्रस्तावक भी 10 हैं।

नाम : हरेंद्र मलिक 
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 64 साल
पता : प्रेमपुरी ,मुजफ्फरनगर
शैक्षिक योग्यता : स्नातक

नाम : तबस्सुम बेगम
पार्टी : सपा
उम्र :  48
पता  : आर्यपुरी कैराना शामली
शैक्षिक योग्यता : हाईस्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed