{"_id":"5cb2264ebdec2213e2730754","slug":"kairaana-me-nikaali-shobhayaatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैराना में राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैराना में राम नवमी पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा
Sat, 13 Apr 2019 11:41 PM IST
NAVEEN GUPTA
amarujala
amarujala
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Sat, 13 Apr 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
file
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीराम नवमी के पर्व पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रहीं और बैंडबाजों की धुनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे।
शनिवार को क्षेत्र में श्रीराम नवमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिव सेवा सनातन मंडल की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। प्राचीन सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर से शोभायात्रा में भाजपा नेता अनिल चौहान ने भगवान राम के सारथी की बोली 5100 रुपये में ली। इसके बाद शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा बनखंडी मंदिर से प्रारंभ होकर चौक बाजार, जोड़वा कुआं, निर्मल चौराहा, पुराना बाजार, जामा मस्जिद, मीना बाजार, गुंबद व शामली स्टैंड से होते हुए वापस मंदिर परिसर में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में श्रीराम लला का रथ भक्तों ने स्वयं अपने हाथों से खींचकर धर्मलाभ उठाया। शिव पार्वती, दुर्गा माता, राधा कृष्ण, राम लक्ष्मण की झांकियों ने लोगों को आकर्षित किया।
इस दौरान ढोल नगाड़ों और बैंडबाजों की थाप पर श्रद्धालु जमकर झूमते हुए नजर आए। शोभायात्रा के दौरान नगर पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन द्वारा साफ-सफाई की विशेष रूप से व्यवस्था कराई गई थी। सड़कों और गलियों में कली-चूना एवं पानी का छिड़काव भी कराया गया था। सुरक्षा के दृष्टि से कोतवाली प्रभारी राजेंद्र कुमार नागर पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद रहे। मौके पर सभासद शगुन मित्तल, अनिल मित्तल, नरेंद्र सिंह, अशोक, अभिषेक गोयल, राकेश वर्मा, बृजपाल कश्यप, अंकित नामदेव, जयपाल सिंह, संजीव वर्मा, आलोक गर्ग आदि मौजूद रहे।