फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   JSY found flaws in the documents of the

जेएसवाई के प्रपत्रों में मिलीं खामियां

Thu, 29 Sep 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Thu, 29 Sep 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
JSY found flaws in the documents of the
an investigation - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। लखनऊ से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। जिसमें उन्होंने औषधि कक्ष, एक्सरे कक्ष व कार्यालयों का निरीक्षण किया। वहीं रजिस्टरों व जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के प्रपत्रों में खामियां मिलने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ से आए डा. इरफान वजीह जनरल मैनेजर व विशंबर दयाल ने टीम के साथ सीएचसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सबसे पहले टीम ने औषधि स्टोर कक्ष का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने वहां रखे रजिस्टर को चेक किया। जिसके बाद वह एक्सरे कक्ष का ताला खुलवाते हुए एक्सरे मशीन की जांच की वही अंदर पेटी में रखी उल्टी की शीशी पर मोहर व डेट चेक की और अच्छी तरह से मोहर लगाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


जिसके बाद वह औषधि कक्ष का निरीक्षण करते हुए कागज के डब्बों में रखी दवाइयों को प्लास्टिक के बडे़  डब्बों में लेवल लगाकर अच्छी प्रकार रखने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पर्ची चढ़ाने वाले रजिस्टर को दूसरी तरह से कॉलम बनाने के निर्देश दिए। जिसके बाद रसोई कक्ष का निरीक्षण कर सफाई के प्रति नाराजगी जताते हुए ध्यान देने की बात कही। जिसके बाद जिला अक्षय रोग अधिकारी कार्यालय में रजिस्टर चेक किए। 


जिसमें जननी सुरक्षा योजना के प्रपत्रों में काफी खामियां मिलीं। जिसमें डा. जगमोहन व डा. सफल कुमार को रजिस्टरों में खामियां मिलने पर सुधार करने के निर्देश दिए। रजिस्टरों में दिसंबर 2015 तक का पेमेंट न होने पर भी नाराजगी जताई वहीं प्रसव की तिथियों में भी कमी मिली। जिसमें आवेदन पर  बिना हस्ताक्षर के ही पेमेंट होने से रजिस्टरों को अपने कब्जे में लेकर जांच करने के लिए रखे। वहीं पुराने व छोटे रजिस्टरों के स्थान पर बडे़ रजिस्टर ही प्रयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed