{"_id":"5e5d4ffb8ebc3eebc020be8e","slug":"joint-education-director-inspected-centers-shamli-news-mrt4718301127","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संयुक्त शिक्षा निदेशक ने केंद्रों किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
विज्ञापन

शामली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की चल रही परीक्षा में सहारनपुर के संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शामली पहुंचकर कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए संकलन केंद्र पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने गेट पर लगी सील की भी जांच की।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की चल रही परीक्षा का जायजा लेने के लिए दूसरी पाली में सहारनपुर से संयुक्त शिक्षा निदेशक आरपी शर्मा शामली पहुंचे। उन्होंने आरडी इंटर कालेज सिक्का-सिलावर, हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली, वीवी इंटर कालेज शामली, आरके इंटर कालेज शामली में पहुंचकर बोर्ड परीक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने डीआईओएस कार्यालय में बनाए गए कंट्रोल रूम में बैठकर परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इसके अलावा आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए संकलन केंद्र को भी देेेखा। संकलन केंद्र के गेट पर लगी सील की जांच की। संकलन केंद्र प्रभारी राकेश कुमार से संकलन केंद्र में रखी जाने वाली उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी ली। परीक्षा का संचालन सही मिलने पर उन्होंने संतुष्टि जताई।
11428 परीक्षार्थियों ने दी हाई स्कूल चित्रकला की परीक्षा
सोमवार को यूपी बोर्ड की पहली पाली में हाईस्कूल की चित्रकला की परीक्षा हुई। इस परीक्षा में कुल पंजीकृत 11962 में 11428 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 534 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इसी पाली में कक्षा 11 की इंटर कृषि गणित की परीक्षा में कुल पंजीकृत 414 में 398 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 16 गैरहाजिर रहे। इसी पाली में इंटर कृषि रसायन विज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 375 में 369 ने परीक्षा दी जबकि 6 गैर हाजिर रहे। द्वितीय पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 754 में 745 परीक्षार्थी उपस्थित रहे जबकि 9 अनुपस्थित रहे। इंटर मनोविज्ञान की परीक्षा में कुल पंजीकृत 90 में 89 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी जबकि एक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहा। इंटर शिक्षा शास्त्र की परीक्षा में कुल पंजीकृत 696 में 662 ने परीक्षा दी जबकि 34 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।