फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jayant called Bijendra to Delhi and explained

बिजेंद्र को जयंत ने दिल्ली बुलाकर समझाया

Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Jayant called Bijendra to Delhi and explained
शामली दिल्ली में रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी से समर्थकों के साथ मुलाकात करने पहुंचे ब? - फोटो : SHAMLI
बिजेंद्र को जयंत ने दिल्ली बुलाकर समझाया
विज्ञापन

कांधला। रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह के बिजेंद्र मलिक को दिल्ली बुलाए जाने के बाद रालोद में छिड़ी जंग पर विराम लग गया है। गांव किवाना में मंगलवार को हुई गठवाला खाप की पंचायत के दौरान गठबंधन प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
शामली विधानसभा से गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी को घोषित करने के बाद रालोद में विरोध शुरू हो गया था। बिजेंद्र मलिक के समर्थकों ने रालोद प्रत्याशी के पक्ष में वोट न करने की घोषणा की थी। इस प्रकरण को लेकर गांव किवाना में गठवाला खाप के 12 गांव के लोगों ने पंचायत के दौरान विरोध करते हुए बिजेंद्र मलिक को समर्थन दिया था। किसी अन्य पार्टी या निर्दलीय बिजेंद्र मलिक के चुनाव लड़ने की चर्चा सामने आई थी।
विज्ञापन

विरोध के सुर तेज होने पर सोमवार को जयंत चौधरी ने बिजेंद्र मलिक को बुलावा भेजा था। उनके साथ दिल्ली पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अरविंद पंवार ने बताया कि रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह से मुलाकात के बाद मनमुटाव दूर हुआ है। गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार को गांव किवाना में एक बार फिर गठवाला खाप के लोगों की पूर्व विधायक बलबीर सिंह के आवास पर पंचायत हुई। जिसमें अलग-अलग वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आपसी फूट का सीधा लाभ भाजपा को मिल सकता था, इस कारण आपसी मनमुटाव भुलाकर गठबंधन प्रत्याशी प्रसन्न चौधरी का समर्थन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed