{"_id":"61fc27c029af305d643a5d2e","slug":"jat-mahasabha-expanded-the-organization-shamli-news-mrt5757046192","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, विक्रांत बने जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार, विक्रांत बने जिलाध्यक्ष
प्रेस वार्ता करते अखिल भारतीय जाट महासभा के पदाधिकारी।
- फोटो : SHAMLI
Link Copied
जाट महासभा ने किया संगठन का विस्तार
विज्ञापन
शामली। अखिल भारतीय जाट महासभा ने संगठन को विस्तार देने के लिए मेरठ मंडल की शामली, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए मंडल प्रभारियों की घोषणा की। महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम राठी ने सभी को नियुक्त पत्र देकर संगठन के हितों में कार्य करने का आह्वान किया।
शहर के माजरा रोड स्थित एक बरातघर में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय जाट महासभा की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि संगठन के मुख्य सचिव धर्मेंद्र तोमर ने बताया कि किसान आंदोलन के चलते संगठन की सभी कमेटियों को भंग कर दिया गया था। पिछले डेढ़ माह से संगठन को विस्तार देने के लिए नियुक्तियां की जा रही है। इस दौरान महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष शुभम राठी ने जनपद शामली से विक्रांत बालियान, मुजफ्फरनगर से विपिन लाठियान और सहारनपुर से अरविंद चौधरी को जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने की घोषणा की। तीनों जिलाध्यक्षों को नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन का विस्तार किए जाने का आह्वान किया गया। इसके अलावा प्रवीन मढान, जितेंद्र कुमार, कपिल मलिक को सचिव व प्रदीप मठान, प्रह्लाद सरोहा, कुलदीप सिंह, राहुल तोमर को क्रमश: सहारनपुर, शामली और मुजफ्फरनगर के उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सहारनपुर मोहित मलिक, रवि तरार, विक्रांत बालियान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।