फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam on the bypass, people upset

बाईपास पर लगा जाम, लोग परेशान

Mon, 02 Mar 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jam on the bypass, people upset
कांधला में वाहनो से लगा जाम - फोटो : SHAMLI
कांधला। कस्बे के बाईपास पर जाम लगाने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के सीएम कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कस्बे के लोगों ने ही काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

कस्बे के दिल्ली बस स्टैंड और बाईपास सहित दोनों नहरों के बीच पुल के तंग होने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। इस पुल पर वाहनों को पूरा रास्ता न मिल पाने के कारण यह समस्या बनती है। कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधियों को शिकायत कर दोनों नहरों के बीच बने पुल को बनवाए जाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। रविवार को भी कस्बे के बाईपास मार्ग पर दोनों नहरों के बीच जाम लग गया। दोनों ओर लगभग दो किमी तक वाहनों की लाइन लग गई। पुलिस के सीएम योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कस्बे के लोगों ने मौके पर पहुंचकर भारी मशक्कत कर जाम को खुलवाते हुए वाहनों को सुचारु कराया।

कांधला में वाहनो से लगा जाम

कांधला में वाहनो से लगा जाम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed