फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jam imposed for compensation

मुआवजे के लिए लगाया जाम

Wed, 28 Nov 2018 12:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Updated Wed, 28 Nov 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed for compensation
शामली जिले के ऊन चौकी क्षेत्र के गांव हथछोया में युवक की मौत के बाद हंगामा करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के हथछोया गांव में सोमवार को हुई राजेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मंगलवार को आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने ऊन-थानाभवन मार्ग पर जाम लगा दिया।  प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सुरेश राणा के भाई नरेश राणा ने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। अफसरों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया।
विज्ञापन




सोमवार रात राजेंद्र की हुई मौत के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हाशिम, रिफू, सहादत, वासर, सहादाकत और आमिर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया था। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद ग्रामीणों ने राजेंद्र का शव गांव में ऊन -थानाभवन मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। मार्ग पर वाहनों का आवागमन बंद हो गया। सूचना पर एएसपी अजय प्रताप ,एसडीएम कृष्णपाल सिंह तोमर, सीओ कैराना राजेश कुमार ,इंस्पेक्टर झिंझाना ओपी चौधरी आदि पुलिस मौके पर पहुंचे। अफसरों ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। काफी प्रयास के बाद भी मामला नहीं संभला तो गन्ना मंत्री सुरेश राणा के भाई नरेश राणा मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बात की। भाजपा नेता हरबीर सिंह भी वहां पहुंच गए। दोनों ने ग्रामीणों को समझाया। गन्ना मंत्री के भाई ने कहा कि मंत्री सुरेश राणा इस पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए हैं। आरोपियों की हर हाल में जल्द गिरफ्तारी होगी। सरकार से मुआवजा भी दिलाया जाएगा। बाद में एएसपी ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को रात से ही पुलिस टीमें दबिश दे रही हैै।  नामजद आरोपियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी। एसडीएम ने उन्हें जमीन का पट्टा आदि आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद नरेश राणा के कहने पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया और शव को दफनाया।
विज्ञापन




सुधाकर कश्यप ने भी उठाई मांग
शामली। सपा नेता सुधाकर कश्यप ने बताया कि ये घटना बेहद निंदनीय है। उन्होंने स्थानीय अफसरों से इस संबंध में बात की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को कहा है। पीड़ित परिवार की आर्थिक दशा भी ठीक नहीं है। लिहाजा सरकार को मुआवजा भी देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




आरोपियों को गिरफ्तार करो
ऊन। भाजपा नेता डॉक्टर विकास पंवार ने बताया कि उन्होंने भी गांव में जाकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी ओर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उनके साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, जिला महामंत्री अभय तोमर, विकास शर्मा, परविंद्र आदि थे।  



घटना की जानकारी लेते रहे गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा
शामली। इस प्रकरण पर प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा प्रशासन से पल पल की जानकारी लेते रहे। मंत्री ने बताया कि ये दुखद घटना है और आरोपी किसी कीमत पर नहीं बख्शे जाएंगे। एसपी से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को कहा गया है। प्रशासनिक स्तर पर पीड़ित परिवार की हर संभव मदद होगी। प्रशासनिक अफसरों को भी गन्ना मंत्री ने इस संबंध में दिशा निर्देश दिए हैं।  



एसपी ने ऊन में डेरा डाला, दबिश दी
ऊन। मंगलवार शाम को एसपी अजय कुमार ने ऊन चौकी पर पहुंचकर अधिकारियों से इस प्रकरण पर वार्ता की और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी को कहा। उन्होंने गांव में जाकर पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी। एसपी ने खुद भारी पुलिस फोर्स लेकर आरोपियों की तलाश में उनके यहां दबिश दी। एसपी रात तक ऊन में ही डेरा डाल दिया। पुलिस की चार टीमें दबिश को लगाई गई थी। पुलिस के अनुसार इस घटना में आरोपी रिफू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed