फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Jaggery-sugar and khand producers should be given facilities

गुड-शक्कर व खांड उत्पादकों दी जाएं सुविधाएं

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Jaggery-sugar and khand producers should be given facilities
शामली कलेक्ट्रेट में एसडीएम को ज्ञापन देते कांग्रेसी - फोटो : SHAMLI
शामली। कांग्रेस विचार मंच के महामंत्री राजेश कश्यप के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उद्भव त्रिपाठी को ज्ञापन देकर गुड़-शक्कर, खांड उत्पादकों को कृषि के समान सुविधा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति और डीएम के नाम ज्ञापन में बताया कि गुड़-शक्कर, खांडसारी उद्योग कृषि का अंग होने के बावजूद बदहाल है। इस व्यवसाय से 90 प्रतिशत कश्यप समाज के लोग जुड़े हैं। खांडसारी उद्योग आज के दौर में बदहाल है। छह से आठ माह के सीजनल कनेक्शन पर 1.40 लाख से 1.90 लाख रुपये तक का इस्टीमेट बिजली विभाग लेता है। जिला पंचायत टैक्स वसूलती है। बाट-माप, गन्ना विभाग, श्रम और प्रदूषण विभाग उत्पीड़न भी करते हैं। एक जमाने में शामली, मुजफ्फरनगर जिले से हजारों मजदूर उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि राज्यों में जाते थे। गुड़ खांडसारी उद्योग से उन्हें जिले में ही रोजगार मिला। उन्होंने बिजली, बाट-माप, जिला पंचायत, श्रम प्रदूषण विभाग के उत्पीड़न से मुक्त कराकर सुविधाएं दिलाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुज गौतम, सचिव रामकिशोर पारचा, पुनीत शर्मा, अमित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed