फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   jaagriti raaili nikaal jagaai alakh

जागृति रैली निकाल जगाई राममंदिर निर्माण की अलख 

Mon, 03 Dec 2018 11:35 PM IST
amarujala
amarujala Updated Mon, 03 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
jaagriti raaili nikaal jagaai alakh
file - फोटो : amarujala
जिले में भी अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण के लिए अलग जगाने का काम तेज हो गया है। ग्राम स्वराज मंच की ओर से शहर में राम मंदिर जागृति यात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा, आरएसएस समेत हिंदु संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। मंच ने कहा कि गांव गांव में जागृति यात्राएं निकालकर लोगों को राम मंदिर निर्माण के लिए जागृत किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम स्वराज मंच के तत्वाधान में शहर के हनुमान धाम से जागृति यात्रा शुरू हुई। इसमें भाजपा, विहिप, आरएसएस, सहित हिंदू संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। शुभारंभ के मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा है। वहां राम मंदिर निर्माण जल्द हो इसी की अलग इस यात्रा के माध्यम से जगाई जाएगी। कहा कि अयोध्या में एक दिन राम मंदिर जरूर बनेगा। मंच के जिला संयोजक उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि ये यात्रा जिले के गांव गांव में जाकर लोगों को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के बारे में जागरूक करेगी। इन यात्राओं का मकसद केंद्र सरकार पर दबाव बनाना है। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों और बाजारों से होकर गुजरी और शाम को वापस हनुमान धाम में संपन्न हुई। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष हरबीर मलिक, मृगांका सिंह, युवा मार्चा अध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल, पवन तरार, वैभव शर्मा, अलकेश उपाध्याय, राहुल गोस्वामी और अंकित देशवाल, विकास कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


माहौल पर पुलिस प्रशासन ने नजर रखी
शामली। अयोध्या में चल रही गतिविधियों के चलते शहर के माहौल पर पुलिस प्रशासन भी नजर रखे है। इस संबंध में होने वाले कार्यक्रमों के बारे में एलआईयू द्वारा भी पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। अयोध्या जाने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। दरअसल छह दिसंबर भी नजदीक है इसे लेकर भी पुलिस प्रशासन चौकन्ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed