{"_id":"68b4991a221c3011e6098fe4","slug":"itbp-jawan-dies-under-suspicious-circumstances-in-guwahati-shamli-news-c-26-1-sal1002-148726-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: आईटीबीपी के जवान की गुवाहाटी में संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: आईटीबीपी के जवान की गुवाहाटी में संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। क्षेत्र के गांव लिसाढ़ निवासी आईटीबीपी में तैनात सिपाही विनीत कश्यप की आसाम के गुवाहाटी में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जवान की मौत होने से परिजन रवाना हो गए।
गांव लिसाढ़ निवासी सुभाष कश्यप के बड़े पुत्र विनीत कश्यप (40) आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात थे। वर्तमान में उनकी तैनाती आसाम के गुवाहाटी में थी। वहां पर उनका निधन हो गया। परिजनों को गुवाहाटी से विनीत के निधन होने की जानकारी मिली। इसके बाद उनके पिता गुवाहाटी के लिए रवाना हो गए। ग्राम प्रधान अजित सिंह ने बताया कि विनीत कश्यप के मौत होने की जानकारी मिली है। उनकी मौत कैसे हुई, इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। विनीत के छोटे भाई रवि भी सेना में सिपाही है। सबसे छोटे भाई ने ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। विनीत के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा पुत्र आठ साल का और छोटी लड़की पांच साल की है। वे करीब डेढ़ माह पहले घर से ड्यूटी पर गए थे। उनके निधन की सूचना से परिजनों में गम का माहौल है और गांव में शोक छाया हुआ है।