फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   It is not possible to live in dirt, will sell the house

गंदगी में रहना मुमकिन नहीं, बेच देंगे मकान

Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
It is not possible to live in dirt, will sell the house
कांधला क्षेत्र के गंगेरू में सडक पर पानी में गुजरते लोग - फोटो : SHAMLI
कांधला। गंगेरू गांव की कश्यप बस्ती में जलभराव से परेशान लोगों ने रविवार को अपने घरों को बेचकर पलायन करने का एलान कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक उनके घरों के अंदर तक पानी भर जाता है। शिकायत के बाद कोई समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए समाधान नहीं होने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू की कश्यप बस्ती में लगातार पानी भरा होने के कारण लोगों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कई बार इस समस्या के समाधान के लिए तहसील दिवस, ग्राम प्रधान व खंड विकास कार्यालय के साथ डीएम से भी गुहार लगाई, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया है। इससे आक्रोशित बस्ती के लोगों ने रविवार को प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बस्ती के लोगों ने बताया कि बस्ती में पानी की निकासी नहीं है। बरसात के दिनों में तो बस्ती में तालाब जैसे हालात हो जाते है। लोग अपने घरों से कई-कई दिनों तक नहीं निकल पाते हैं। जरूरत का सामान गाड़ी से पहुंचता है और बस्ती से लोगों को आवागमन गाड़ी या फिर बुग्गी से होता है। बस्ती में पानी भरा रहता है और ग्रामीण गंदे पानी से होकर गुजरने को लोग मजबूर हैं।
विज्ञापन

बस्ती निवासी संजय ने बताया कि पानी लगातार सड़कों पर भरा रहता है मच्छर पनप रहे हैं। लोग बीमार हो रहे हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सिकंदर ने बताया कि कोई अधिकारी जनप्रतिनिधि सुनवाई नहीं कर रहा हैं। हम लोग अपने घरों को कौड़ियों के दाम बेचकर गांव से जाने को मजबूर हो गए हैं। सोनू बताते हैं कि सभी स्तर पर समाधान के लिए गुहार लगा चुके हैं, अब समय आ गया है कि समस्या का समाधान कराने के लिए लड़ाई लड़ी जाए। जल्द ही समाज के लोग एक पंचायत करके जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुर्शीद ने बताया कि यहां दोनों समाज के लोगों की मिली-जुली आबादी है। बस्ती से पानी की निकासी नहीं है। लोग इस माहौल में कैसे रहें। इस कारण लोग बस्ती छोड़कर जाने को मजबूर हो गए हैं। मामले में ग्राम प्रधान राशिद जंग ने बताया कि बस्ती के लोगों की समस्या का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता में है। तालाब ओवरफ्लो होने से जलभराव हो जाता है। अधिकारियों से वार्ता की गई है। जल्द ही बस्ती के लोगों की समस्या किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed