फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Iqra Hasan listened to public problems

Shamli News: इकरा हसन ने सुनीं जनसमस्याएं

Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 08 Feb 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Iqra Hasan listened to public problems
एलम में लोगों की समस्याएं सुनती कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन
शामली, कांधला। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन की बहन इकरा हसन ने क्षेत्र के कस्बा एलम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उनका ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बे में इकरा हसन ने 90 वर्षीय वृद्ध असगर की मौत पर उनके घर पहुंचकर दुख व्यक्त किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद राहुल पंवार के आवास पर पहुंचकर कस्बा एलम के लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार किसानों और मजदूरों का शोषण कर रही है। युवा वर्ग बेरोजगार घूम रहे हैं। देश और प्रदेश में लगातार अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। गन्ना किसानों को गन्ने का सही मूल्य न मिलने और गन्ना भुगतान समय से न मिलने पर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान इकरा हसन और राहुल पंवार का कई स्थानों पर ग्रामीणों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर राजू, मोनू, साजिद, शाहरुख, गय्यूर, मास्टर जाहिद, जमील, लतीफ, बाबू, रविंद्र, अनमोल, नफीस और शहजाद आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed