फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Invoices cut out for those who go out without masks

बिना मास्क बाहर घूमने वालों के काटे चालान

Sun, 09 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Invoices cut out for those who go out without masks
बाइक सवार युवक का चालान काटते यातायात पुलिस के जवान - फोटो : SHAMLI
कैराना। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अभियान चलाकर बिना मास्क बाहर बेवजह घूमने वाले लोगों के चालान काटे। इसके अलावा 10 वाहनों के ई-चालान किए गए।
विज्ञापन

कोविड-19 से सतर्कता, बचाव व रोकथाम हेतु वर्तमान स्थिति में प्रत्येक नागरिक को शारीरिक दूरी का पालन व मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से जरूरी कर दिया है। शुक्रवार शाम कैराना पुलिस ने एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर चौक बाजार, पालिका मार्केट, कांधला तिराहा व यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने 52 लोगों के मास्क न लगाने पर चालान काटे। जिनसे 6750 जुर्माना वसूला। इसके अलावा 10 वाहनों के ई-चालान किए गए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से बाहर निकलते समय मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की अपील की जा रही है। मास्क न लगाने वाले लोगों के नगद चालान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed