फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Intoxication hollows the foundation of nation and family

राष्ट्र और परिवार की नींव खोखली करता है नशा

Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Intoxication hollows the foundation of nation and family
अंतर्राष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अंतरराष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर कैराना रोड स्थित अनमोल फाउंडेशन नशा मुक्ति केंद्र पर रविवार को विचार गोष्ठी हुई। इसमें संस्था के प्रबंधक प्रमेंद्र कुमार नंबरदार ने कहा कि नशा राष्ट्र और परिवार की नींव खोखली करता है।
उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर नशीली दवा का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। अधिकारियों को इस पर ध्यान देने की जरूरत है। युवा तेजी से नशे के मकड़जाल में फंसते जा रहेा हैं। संस्था की ओर से नशा पीड़ित व्यक्ति को निशुल्क स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है। आज अंतरराष्ट्रीय नशा उन्मूलन दिवस पर संस्था की ओर से 24 घंटे चालू रहने वाला हेल्पलाइन नंबर 8791418767 जारी किया जा रहा है। इस नंबर पर किसी भी समय जानकारी लेकर नशे से दूर रहा जा सकता है। इस मौके पर निदेशक संजय गुप्ता, प्रभारी अजेंद्र चौधरी, दिनेश निर्वाल, अंजीव, अशोक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

नशे से दूर रहकर जीवन संवारें युवा
फोटो
शामली। सामाजिक जन चेतना मंच की बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष संजय उपाध्याय के बरखंडी स्थित आवास पर हुई। जिसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता प्रदान करना सच्ची समाज सेवा है। समाज हित के ऐसे पुण्य कार्यों में समाजसेवियों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि नशे की लत ऐसा दलदल है जो डूबता है, वह डूबता ही चला जाता है। इस दलदल में फंसकर जीवन बर्बाद कर लेता है। सामाजिक जन चेतना मंच गांव-गांव जाकर नशा मुक्ति अभियान चलाएगा। जिससे युवा वर्ग को गलत दिशा में जाने से रोका जा सके। बैठक की अध्यक्षता डॉ. रमेश चंद चौहान ने की तथा संचालन जिला महासचिव दीपक चौहान ने किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र चौहान, सुभाष सैन, प्रदेश सचिव सतीश गुर्जर, सुरेश उपाध्याय, सुशील देवी, बिजेंद्र कश्यप, सत्यवीर पाल, जिला संयोजक रमेश चौहान, कुलदीप, सचिन, राजेंद्र कश्यप, नरेश सैनी, भारत भूषण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed