फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Intermittent drizzle disrupts life

रुक-रुक कर बूंदाबांदी से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Tue, 05 Jan 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Intermittent drizzle disrupts life
ामली बरसात में छाता लगा कर गुजरते लोग - फोटो : SHAMLI
शामली। पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर चल रही बूंदाबांदी मंगलवार दोपहर बाद तक जारी रही। बूंदाबांदी से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। पूूूूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा रहा। पिछले 24 घंटे में दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। रात का तापमान स्थिर रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 19 और रात का तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से सुबह का कोहरा, दिन मेें धूप बादल और बूंदाबांदी से मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। सोमवार को दोपहर बाद शुरू हुई बूंदाबांदी रुक रुक कर पूूूूरी रात जारी रही। मंगलवार को दिन निकलते ही बूंदाबांदी शुरू होकर दोपहर तीन बजे तक जारी रही। पूूूूरे दिन आठ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम ठंडा हो गया। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्वअधिकारी के मुताबिक पिछले तीन दिनों में 20 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है जबकि पिछले 24 घंटे में 15 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है, इसमें सोमवार को पांच मिमी बारिश शामिल है।
विज्ञापन

-------
गन्ना की कटाई और आलू की खोदाई बंद, आलू महंगा
शामली। पिछले 24 घंटे से अधिक बूंदाबांदी से जिले में आलू की खुदाई और गन्ने की कटाई प्रभावित हुई। आलू की खोदाई बंद होने से बीस रुपये प्रति पांच किलो आलू के दाम में बढ़ोत्तरी हुई है। शामली चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक दीपक राणा ने बताया कि बूंदाबांदी से चीनी मिल को गन्ने की कम आपूर्ति होने से देर रात तक नोकेन बने रहने की संभावना है। जलालाबाद क्षेत्र में बारिश से गन्ना-गेहूं की फसलों को लाभ पहुंचा है। जलालाबाद क्षेत्र में हो रही दो दिनों से बूंदाबांदी से सरसों, आलू, लहसुन, गाजर, फूल व पत्ता गोभी को नुकसान पहुंचा है। किसान रफल ठाकुर, राजेश मुखिया, हाजी साजिद अहमद, राकेश सैनी, चौधरी शकील अहमद, असलम, नरेंद्र रोड आदि का कहना है कि इस बारिश से आलू की खोदाई बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
बूंदाबांदी से ग्रामीण 15 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
शामली। बूंदाबांदी शुरू होने के बाद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की भैंसवाल, दुल्लाखेड़ी और टिटौली बिजलीघर के कई गांवों की बिजली आपूर्ति पिछले 24 घंटे से ठप है। विद्युत वितरण खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता राजपाल रघुवंशी ने बताया कि बूंदाबांदी होने से बिजली लाइनों में फाल्ट हो गया है। फाल्ट से 15 गांवों का बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। मंगलवार देर रात तक सभी बिजली घरों की आपूर्ति चालू हो जाएगी। सोमवार की पूरी रात और मंगलवार को पूरे दिन 35 से ज्यादा गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रहने आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

----------------------
आज भी बूंदाबांदी होने की संभावना
शामली। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डा. पीके सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। बुधवार को बादल छाए रहने और बूंदाबांदी होने की संभावना है। दिन का पारा दो डिग्री बढ़ेगा। रात का तापमान दो डिग्री और लुढ़केगा। बृहस्पतिवार से शनिवार तक कभी बादल और कभी धूप निकलने के कारण मौसम मिलाजुला रहेगा। रविवार के बाद मौसम में सुधार की संभावना है।
----------
जिले में अधिकतम न्यूनतम तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
0 1 जनवरी 17 7
02 जनवरी 17 11
03 जनवरी 19 13
04 जनवरी 22 14
05 जनवरी 19 14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed