{"_id":"6384f89f803dab6d9f238105","slug":"intercollege-archery-competition-today-shamli-news-mrt615603391","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज
विज्ञापन
अंतरमहाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता आज
शामली। वीवी डिग्री कॉलेज शामली में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का आयोजन मंगलवार को किया जाएगा।
कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर सुधीर कुमार ने बताया कि कॉलेज में होने वाली तीरंदाजी प्रतियोगिता में शामली, मुजफ्फरनगर व सहारनपुर जिले के मां शाकंभरी विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन कॉलेज में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि कॉलेज में प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है।