{"_id":"66ca3f04d4d57a5de0071404","slug":"interchange-in-bhaju-is-a-question-of-farmers-reputation-rakesh-tikait-shamli-news-c-26-1-smrt1047-126845-2024-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजू में इंटरचेंज किसानों की प्रतिष्ठा का सवाल : राकेश टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजू में इंटरचेंज किसानों की प्रतिष्ठा का सवाल : राकेश टिकैत
Sun, 25 Aug 2024 01:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 25 Aug 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
शामली कलेक्ट्रेट में भाजू में हाईवे पर कट की मांग को लेकर डीएम से वार्ता करते भाकियू के राष्ट्
शामली। दिल्ली- देहरादून इकॉनमिक काॅरिडोर पर भाजू में इंटरचेंज के मुद्दे पर भाकियू नेताओं, जिला प्रशासन और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि पहले भाजू में इंटरचेंज बनेगा इसके बाद ही एक्सप्रेसवे का निर्माण होगा। कहा कि भाजू में इंटरचेंज भाकियू की राजधानी सिसौली के लिए मांगा जा रहा है। यह किसानों की प्रतिष्ठा का प्रश्न है।
शनिवार दोपहर 12.30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बताया कि तत्कालीन डीएम जसजीत कौर ने भाजू में इंटरचेंज बनाए जाने के आश्वासन के बाद निर्माण कार्य शुरू करवाया था। भाजू में इंटरचेंज की मांग को लेकर भाकियू दो बार पंचायत कर चुकी हे। कहा कि भाजू में पहले इंटरचेंज बनेगा बाद में एक्सप्रेस वे का निर्माण शुरू होगा।
बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक नरेंद्रपाल सिंह ने कहा पानीपत-खटीमा हाईवे के बुटराड़ा और मेरठ- करनाल हाईवे के बीच भाजू में इंटरचेज की दूरी मात्र छह किमी है। कम दूरी पर भाजू में इंटरचेंज नहीं दिया जा रहा है। इस पर नरेश टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड समेत दूसरे एक्सप्रेसवे पर कम दूरी पर इंटरचेंज दिए गए है। डीएम रविंद्र सिंह ने भाजू इंटरचेंज के दूसरे विकल्प का सुझाव मांगा। बैठक में भाजू में इंटर चेंज को लेकर कोई हल नही निकल पाया। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह, भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत, भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान, शामली गन्ना परिषद के पूर्व चेयरमैन वीरसिंह मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भाजू इंटरचेंज से 50 गांवों को मिलेगा लाभ
राकेश टिकैत ने प्रेस वार्ता में कहा कि एनएचएआई के अधिकारी बहकाते हैं और प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हीं की बात कर रहे हैं। कहा कि इस कट से पचास से अधिक गांव जुड़ेंगे। कहा कि यदि कट नहीं मिला तो क्षेत्र का विकास भी नहीं होगा। लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के राकेश टिकैत पर रासुका लगाए जाने की मांग के सवाल पर कहा कि नंद किशोर गुर्जर सरकार के व्यक्ति हैं वह कुछ भी कर सकते हैं। आरक्षण के सवाल पर कहा कि ब्राह्मण और ठाकुर भी गरीब हैं, आरक्षण तो उनको भी चाहिए। हम चाहते हैं कि देश में आर्थिक आधार पर आरक्षण मिलना चाहिए। टिकैत ने दुष्कर्म के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में दुष्कर्म के मामलों की सुनवाई होनी चाहिए।