फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to Jharkhand contractor to deposit security amount

Shamli News: झारखंड के ठेकेदार को जमानत राशि जमा करने के निर्देश

Thu, 28 Aug 2025 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Instructions to Jharkhand contractor to deposit security amount
- एकीकृत जिला न्यायालय भवन निर्माण का मामला :
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। एकीकृत जिला न्यायालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण कार्य को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। नोडल अधिकारी ने झारखंड की निर्माण एजेंसी को जमानत राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। राशि जमा होने और अनुबंध प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
पूर्वी यमुना नहर किनारे नवीन जिला मुख्यालय पर जिला न्यायालय कार्यालय एवं आवासीय भवन के लिए भूमि आरक्षित की गई है। यहां की चहारदीवारी का निर्माण करीब छह वर्ष पहले ही हो चुका है। वर्ष 2020 में न्यायालय भवन एवं आवासीय परिसर के लिए 298 करोड़ का एस्टीमेट शासन को भेजा गया था। लंबे इंतजार के बाद शासन से शामली, हाथरस और औरैया के न्यायालयों एवं आवासीय भवनों के लिए 692 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भवन खंड, लखनऊ मुख्यालय से झारखंड की निर्माण एजेंसी को दो माह पूर्व टेंडर प्रदान किया गया था। अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कराने के लिए लखनऊ अलीगढ़ मंडल के अधीक्षण अभियंता को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग भवन खंड सहारनपुर के अधिशासी अभियंता आशीष मल्होत्रा ने बताया कि अगले दो माह के भीतर शामली में जिला न्यायालय एवं आवासीय भवनों के निर्माण अनुबंध की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद कार्यवाही आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed