फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions to complete the construction work of Amrit Bharat Yojana by September 15

Shamli News: अमृत भारत योजना के निर्माण कार्य 15 सितंबर तक पूरे करने के निर्देश

Wed, 20 Aug 2025 12:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete the construction work of Amrit Bharat Yojana by September 15
शामली। उत्तर रेलवे बोर्ड के अतिरिक्त सदस्य व पूर्व मंडल रेल प्रबंधक एससी जैन ने मंगलवार को शामली रेलवे स्टेशन पहुंचकर अमृत भारत योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधूरे कार्य और गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को 15 सितंबर तक सभी कार्य पूरे करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

दोपहर बाद करीब 3:15 बजे स्पेशल ट्रेन से स्टेशन पहुंचे एससी जैन ने प्लेटफार्म नंबर-1 पर निर्माणाधीन फुटओवर ब्रिज, लिफ्ट, टिकट घर, प्रतीक्षालय, स्टेशन का सर्कुलेटिंग एरिया और जीआरपी तक जाने वाली सीसी सड़क का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री शेड में पानी निकासी की खराब व्यवस्था और अधूरे सीसी सड़क कार्य पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्पष्ट कहा कि फुटओवर ब्रिज पर लिफ्ट का निर्माण तथा सीसी रोड कार्य हर हाल में 15 सितंबर तक पूरा कर लिया जाए। लगभग 40 मिनट के निरीक्षण के बाद एससी जैन स्पेशल ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने रेलवे बोर्ड सदस्य से कई मांगें रखीं, जिनमें शाहदरा-शामली-सहारनपुर रेलखंड का दोहरीकरण, ट्रेनों में नियमित चेकिंग, टिकट बिक्री को डिजिटल बनाने, कांधला स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज निर्माण, लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़, देहरादून और माता वैष्णो देवी के लिए लंबी दूरी की ट्रेनें चलाने तथा मेला एक्सप्रेस (04413-04414) को नियमित करने जैसी प्रमुख मांगें शामिल थीं। निरीक्षण क दौरान अमृत भारत योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर सहित कई रेलवे अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed