फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions given to solve problems of entrepreneurs

उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को दिए निर्देश

Tue, 22 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Instructions given to solve problems of entrepreneurs
उद्यमियों की समस्याओं के निस्तारण को दिए निर्देश
विज्ञापन

शामली। प्रदेश स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में सीएम ने सभी जनपदों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं के शीघ्रता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिलास्तरीय उद्योग बंधु की बैठक हर माह तथा मंडल स्तर पर हर दूसरे माह आयोजित की जाए।

राज्य स्तरीय उद्योग बंधु बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिले के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि औद्योगिक आस्थान से मिलने वाले राजस्व का 60 प्रतिशत हिस्सा उस आस्थान के विकास पर लगाया जाए। अब तक 20 प्रतिशत ही खर्च करने की अनुमति थी। उन्होंने उद्योग लगाने के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन तुरंत करने के निर्देश दिए। सीएम ने बताया कि उद्योग स्थापना के लिए अब केवल 21 प्रकार की एनओसी कर दी गईं हैं। उद्योगों को बिजली कनेक्शन चार दिन में देने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि वे लगातार विभिन्न जनपदों में उद्योग बंधुओं के साथ ऑनलाइन बैठक करते रहेंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम जसजीत कौर, सहायक आयुक्त उद्योग डॉ बनवारी लाल, आईआईए शामली के अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल, शामली इंडस्ट्रियल इस्टेट के अध्यक्ष अंकित गोयल, रिम एंड एक्सल एसोसिएशन के अध्यक्ष परविंदर जैन, युवा उद्यमी अनुज कुमार गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed