{"_id":"6857eb37321ec7cd6808a449","slug":"instructions-given-to-employees-to-improve-cleanliness-system-of-the-city-shamli-news-c-26-1-sal1002-144311-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को दिए निर्देश
Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
- सफाई एवं खाद्य निरीक्षक ने नालों की सफाई का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नगर पालिका परिषद शामली में नवागत सफाई एवं खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार ने रविवार को शहर की साफ सफाई व्यवस्था और छोटे-बड़े नालों की सफाई का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए।
पालिका के सफाई एवं खाद्य निरीक्षक आदेश कुमार सैनी का स्थानांतरण नजीबाबाद हो गया। नजीबाबाद से स्थानांतरित होकर आए अनिल कुमार ने शनिवार को शामली पहुंचकर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक का कार्यभार संभाल लिया।
कार्यभार ग्रहण करने के अगले दिन रविवार को अनिल कुमार ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर कर्मचारियों को नगर क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को सुचारु रूप से करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने बताया कि शहर के बड़े नाले सहित छोटे नालों की सफाई कार्य में 39 पालिका कर्मी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
एक पोकलेन, दो बुलडोजर की मदद से शहर के मुख्य नाले की सफाई कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने गांव मुंडेट से लेकर दयानंद नगर तक नाले का निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर शशिकांत पालीवाल, देवानंद, राहुल कुमार, प्रवीण कुमार, अनुभव, सावन, साहिल, सनी, आशु, विनीत, रजत, सरजीत आदि मौजूद रहें।