फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Instructions for cleaning the road and filling the pit

मार्ग की सफाई और गड्ढे भरने के निर्देश

Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning the road and filling the pit
मार्ग की सफाई और गड्ढे भरने के निर्देश
विज्ञापन

कैराना। सावन माह की कांवड़ यात्रा की तैयारियों को परखने के लिए डीएम जसजीत कौर एसएसपी अभिषेक ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर साफ-सफाई और गड्ढे भरने समेत सभी तैयारी पूरी करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए।

आगामी 14 जुलाई से कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। बुधवार को डीएम और एसएसपी ने शामली से लेकर कैराना स्थित यूपी हरियाणा बार्डर तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कांवड़ मार्ग पर साफ-सफाई व गड्ढे भरने की स्थिति को देखा। डीएम ने बताया कि सभी विभागों के अधिकारियों को कांवड़ यात्रा से पूर्व कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दे रखे हैं। कांवड़ मार्ग पर जिन कार्यों की आवश्यकता है, संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले सभी शिविरों में लाइटें, पेयजल व्यवस्था, साफ सफाई की व्यवस्था भी पूरी करने के लिए निर्देशित किया गया है। कांवड़ मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, इलेक्ट्रॉनिक्स साइन बोर्ड, वॉच टावर व कंट्रोल रूम की स्थापना तथा बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी कराई जाएगी। इस दौरान कोतवाली प्रभारी व पालिका प्रशासन की टीम मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed