बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनने की दी प्रेरणा
शामली। ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल कासमपुर में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी, समाजसेवी प्रसन्न चौधरी मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिसमें सीबीएसई बोर्ड और यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट के जिले में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाने वाले तीन-तीन विद्यार्थियों को और ब्रह्म ज्योति पब्लिक स्कूल में हाईस्कूल और इंटर में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीएम ने बालिकाओं को आत्मनिर्भर होने की प्रेरणा दी और उनके जीवन में शिक्षा का महत्व बताया। इस अवसर पर प्रबंधक सतेंद्र सिंह व प्रधानाचार्या मीनाक्षी आदि मौजूद रहे।

शामली के गांव कासमपुर में ब्रह्म-ज्योति पब्लिक स्कूल में मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्- फोटो : SHAMLI