फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspector dies of heart attack

दिल कर दौरा पड़ने से दरोगा की मौत

Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Inspector dies of heart attack
कांधला (शामली)। जनपद अलीगढ़ के थाना खैर तैनात क्षेत्र के गांव भभीसा निवासी एक दरोगा की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दरोगा की मौत से परिजनों के साथ पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई। शव को पैतृक गांव लाकर गमगीन माहौल में राजकीय सम्मान के साथ दाह संस्कार कर दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी।
विज्ञापन

भभीसा निवासी 45 वर्षीय प्रदीप पुत्र इंद्रपाल अलीगढ़ के खैर थाने में तैनात थे। परिजनों के मुताबिक उप निरीक्षक प्रदीप को अचानक दिल का दौरा पड़ने से हालत बिगड़ गई। गंभीर हालत में प्रदीप को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद अलीगढ़ पुलिस शव को मृतक प्रदीप के पैतृक गांव भभीसा लेकर पहुंची। जहां पर राजकीय सम्मान के साथ मृतक उप निरीक्षक प्रदीप का दाह संस्कार किया गया। अलीगढ़ के खेर थाने में तैनात उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

मृतक उप निरीक्षक प्रदीप शादीशुदा है। परिवार में पत्नी व एक बेटा हैं। मृतक उप निरीक्षक के चार भाई भी उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। उप निरीक्षक प्रदीप की मौत को लेकर गांव में गहरा शोक व्याप्त है। मृतक प्रदीप को श्रद्धांजलि देने के लिए आसपास गांव के सैकड़ों लोग श्मशान पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed