फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Inspection of Gaushala

Shamli News: गोशाला के निरीक्षण में मिलीं अव्यवस्थाएं, डीएम नाराज

Mon, 06 Feb 2023 10:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 06 Feb 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Inspection of Gaushala
थानाभवन में गोशाला का निरीक्षण करती डीएम व सीडीओ
शामली, थानाभवन। डीएम जसजीत कौर ने गोशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अव्यवस्थाएं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जाहिर की। पशुचर की भूमि अभियान चला कर कब्जा मुक्त कराने, घायल पशुओं को उपचार देने व सफाई ठीक रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान गोशाला में 197 गोवंश मिले। इनमें कई गोवंश चोटिल मिलने पर उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. यशवंत सिंह को उचित उपचार देने के निर्देश दिए। पशुओं को पिलाने वाला पानी गंदा मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। मौके पर छह केयर टेकरों में से तीन ही मिले। गोशाला परिसर में जैविक खाद बनाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य को देखा। पशुओं के चारे की गुणवत्ता भी देख हरे चारे का ज्यादा प्रयोग का निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राव इसरार ने डीएम को बताया कि क्षेत्र में लगभग 150 बीघा जमीन पशु चर विभाग की है। जिसमें से लगभग 40 बीघा जमीन पर चारा बोया जा रहा है, कुछ जमीन पर पानी की व्यवस्था नहीं है। शेष भूमि पर लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा है। डीएम ने एसडीएम वीशु राजा को निर्देशित किया कि पशु चर भूमि को कब्जा मुक्त कराएं। गोशाला से लेकर किसानों की सहमति बनाकर दिल्ली सहारनपुर रोड तक सीधी सड़क का निर्माण कराएं। उन्होंने सफाई व्यवस्था ठीक न मानते हुए सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का निर्देश दिया। क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं को प्राथमिकता के आधार पर गोशाला में लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया जनपद में 22 गोशालाएं हैं, जिनमें से 19 स्थाई है तीन अस्थाई हैं। एक और अस्थाई गोशाला शीघ्र प्रारंभ हो जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक में एक गोशाला बनाने का लक्ष्य है। निरीक्षण के दौरान एडीएम संतोष कुमार सिंह, सीडीओ शंभू नाथ तिवारी, बीडीओ अजय कुमार भी मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने नगर में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण भी किया।

थानाभवन में  गोशाला का निरीक्षण करती डीएम  व सीडीओ

थानाभवन में गोशाला का निरीक्षण करती डीएम व सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed