{"_id":"6260518c87acfd40186fc6e1","slug":"information-given-about-government-schemes-in-swavalamban-camp-shamli-news-mrt585348779","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वावलंबन कैंप में सरकारी की योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वावलंबन कैंप में सरकारी की योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
ऊन ब्लॉक में आयोजित स्वावलंबन कैंप में गर्भवती महिलाओं को फल देते ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह व जिल?
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वावलंबन कैंप में सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
शामली। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत बुधवार को सभी ब्लॉक में स्वावलंबन कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और महिलाओं को प्रदेश सरकार की योजनाआें की जानकारी दी गई। आवेदकों को लाभान्वित करने के लिए दस्तावेज एकत्र किए गए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताआें ने बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के पोषण माह, वजन दिवस और संभव अभियान के बारे में बताया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व छह माह पूर्ण कर चुके बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शामली ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी, कैराना ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र, ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल, कांधला ब्लॉक प्रमुख विनोद कुमार, थानाभवन ब्लॉक प्रमुख दीपक कुमार ने फीता काटकर कैंप का शुभारंभ किया। सभी ब्लॉकों से वृद्धा, विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, आदि के लिए आवेदन प्राप्त किए गए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को यौन हिंसा, लैंगिक असमानता, कन्या भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा आदि के संबंध में जागरूक किया गया। विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में बताया गया। विभागीय योजनाओं के पम्पलेट भी वितरित किए गए।
नोडल अधिकारी डीडीओ प्रमोद कुमार, ब्लॉक थानाभवन में उपायुक्त स्व:रोजगार, शैलेन व्यास, ब्लॉक कैराना में डीपीआरओ नंदलाल, ब्लॉक कॉधला में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, अंशुल चौहान, ब्लॉक ऊन में जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।