{"_id":"640cb3bcbac6bd1ef20759c4","slug":"information-about-gold-coins-and-silver-coins-in-excavation-went-viral-shamli-news-c-26-1-smrt1046-374-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: वायरल हुई खोदाई में सोने सिक्के-चांदी के सिक्के की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: वायरल हुई खोदाई में सोने सिक्के-चांदी के सिक्के की सूचना
विज्ञापन
थानाभवन। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे किनारे पर काटी जा रही एक कॉलोनी के प्लाट की नींव खोदते समय सोने के सिक्के निकालने की सूचना सोशल मीडिया पर जैसे ही वायरल हुई तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लेखपाल ने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित बिजलीघर के पास प्लाटिंग की जा रही है। इसी प्लाटिंग में कुछ प्लाट एक व्यक्ति के हैं जिनमें एक प्लाट में नींव खोदने का काम चल रहा था। बताया गया कि एक सप्ताह पूर्व दो मजदूर नींव खोदने में लगे थे। सोशल मीडिया पर वायरल मैसेज के अनुसार नींव में मिली हांडी में सोने चांदी के सिक्के मिले। जिसे कुछ सिक्के मजदूरों ने आपस में बांट लिए जबकि बाकी सिक्के प्लाट स्वामी को दे दिए। इसके बाद प्लाट स्वामी ने खोदाई का कार्य बंद कर कर नींव को मिट्टी से ढकवा दिया। मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद उच्चाधिकारियों में हड़कंप मचा है। घटना के विषय में पुलिस से पूछा गया तो पुलिस ने अनभिज्ञता जताई।
लेखपाल अश्वनी कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है। मामला संवेदनशील होने के चलते मामले की जानकारी उच्चाधिकारी को दी गई है। उनके आदेशानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी।