फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Information about Ayurvedic medicine given to girl students

छात्राओं को दी आयुर्वेदिक चिकित्सा की जानकारी

Wed, 23 Feb 2022 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Feb 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Information about Ayurvedic medicine given to girl students
छात्राओं को दी आयुर्वेदिक चिकित्सा की जानकारी
विज्ञापन

शामली। हिंदू महिला महाविद्यालय में मंगलवार को आयोजित सेमिनार में आयुर्वेदाचार्य डॉ. राज तायल ने छात्राओं को पंचकर्म चिकित्सा और जटिल रोगों के उपचार के बारे में जानकारी दी। डॉ. राज ने बताया कि भारत का विकास युवाओं पर निर्भर करता है। लेकिन आज का युवा भारतीय संस्कृति से दूर हो विकृत सभ्यता की तरफ बढ़ रहा है। ऐसी स्थिति में हम सबका दायित्व है कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और सुसंस्कृत किया जाए।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य रक्षा न केवल औषधि सेवन से होती है बल्कि अन्य अनेक कारण भी हो जो अथर्व वेद में वर्णित है। पंचकर्म, उपवास, योगासन आदि रोग न हो तो भी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं। पंचकर्म का अर्थ पांच विभिन्न चिकित्साओं का मिश्रण है। प्राचार्या डॉ. मंजू मगन ने छात्राओं से कहा कि रोग होने पर हम सभी किसी न किसी प्रकार का उपचार लेते हैं, लेकिन पंचकर्म व आयुर्वेद से हम अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोग को शरीर में प्रवेश करने से रोक सकते हैं और स्वस्थ रह सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed