{"_id":"616f13aac867a166fc34f1a3","slug":"inflation-spoiled-the-taste-of-vegetables-shamli-news-mrt561371719","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई ने बिगाड़ दिया सब्जी के छौंक का जायका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई ने बिगाड़ दिया सब्जी के छौंक का जायका
विज्ञापन
शामली सब्जी की दुकान
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगाई ने बिगाड़ा सब्जी का जायका
शामली। महंगाई की मार ने सब्जी का जायका भी बिगाड़ दिया है। टमाटर और प्याज महंगा होने से अब यह थाली से भी गायब होने की कगार पर है। टमाटर 60-80 रुपये किलो तक बाजार में बिक रहा है। जबकि प्याज के दाम करीब 50 रुपये किलो हैं। लगातार बढ़ती महंगाई के चलते गृहणियों के लिए बजट संभालना मुश्किल हो रहा है।
महंगाई ने आम लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। पेट्रोल, डीजल व गैस सिलिंडर के दाम में बेतहाशा वृद्धि के बाद अब खाद्य पदार्थों के दाम में इजाफा हो रहा है। आवश्यक वस्तुओं के दाम में वृद्धि का असर लोगों की जेब पर पड़ रहा है। नवरात्र और दो दिन की बारिश के बाद सब्जियों के दाम में भी वृद्घि हुई है।
रेलवे रोड निवासी भावना मित्तल का कहना है कि महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। जिस तरह टमाटर और प्याज के दाम बढ़ रहे हैं, जल्द ही थाली से पूरी तरह गायब हो जाएंगे।
विज्ञापन
नाला पटरी निवासी ऋतु संगल का कहना है कि टमाटर और प्याज के बिना सब्जी के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। लेकिन जिस तरह महंगाई बढ़ रही है, ऐसे में बिना छौंक का जायका बिगड़ सकता है।
रामशाला निवासी सरिता का कहना है लगातार बढ़ती महंगाई ने गृहणियों की मुश्किल भी बढ़ा दी है। निश्चित आय में घर चलाना मुश्किल साबित हो रहा है। टमाटर और प्याज के साथ अन्य खाद्य पदार्थों के दाम भी बेतहाशा बढ़े हैं।
छह रुपये का एक टमाटर
टमाटर के दाम जिस तेजी से पिछले कुछ दिनों में बढ़े हैं, उससे लोग हैरान हैं। मंगलवार को सब्जी विक्रेता प्रदीप कश्यप से सब्जी के दाम पूछे गए तो उन्होंने 60 रुपये किलो बताए। एक किलो टमाटर तुलवाकर देखे तो उसमें महज 10 टमाटर ही आए। जिससे एक टमाटर की कीमत करीब छह रुपये हुई। जबकि कुछ जगह टमाटर 80 रुपये प्रति किलो तक भी बिक रहा है।