फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Induction ceremony of Rotary Club Shamli Star

रोटरी क्लब शामली स्टार का हुआ अधिष्ठापन समारोह

Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Induction ceremony of Rotary Club Shamli Star
शामली रोटरी क्लब के अधिष्टापन समारोह में भाग लेती महिलाएं व क्लब के सदस्य - फोटो : SHAMLI
शामली। रोटरी क्लब शामली स्टार का शनिवार रात को कैराना रोड स्थित होटल में अधिष्ठापन समारोह आयोजित हुआ। समारोह में पिछले वर्ष के अध्यक्ष संजीव जैन, सचिव निखिल ऐरन ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों का ब्योरा प्रस्तुत किया। सत्र 2021- 22 नवनिर्वाचित अध्यक्ष अंकुर आर्य, सचिव अमित अरोरा, कोषाध्यक्ष अन्वेष कुमार और बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल 3100 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव सिंघल ने नौ नए सदस्यों को रोटरी लेबल पिन लगाकर रोटरी क्लब शामली स्टार की सदस्यता ग्रहण कराई। समारोह में क्लब की पत्रिका उत्कर्ष का विमोचन मुख्य अतिथि राजीव सिंघल ने किया। नवनिर्वाचित क्लब अध्यक्ष ने क्लब द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में सुधाकर आर्य, अरुण गुप्ता, नितिन जैन, राजीव जैन, प्रमोद ऐरन, मनीष गर्ग, राहुल तायल, अखिल तायल, आकाश गुप्ता, कुणाल कौशल, रोहित बांगा, मोहित बंसल मौजूद रहे। संचालन रजत गर्ग और विनीत चौधरी ने किया।

शामली रोटरी क्लब के अधिष्टापन समारोह में प्रत्रिका का विमाचन करते पदाधिकारी

शामली रोटरी क्लब के अधिष्टापन समारोह में प्रत्रिका का विमाचन करते पदाधिकारी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed