फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indira Gandhi's birth anniversary celebrated as Shakti Diwas

शक्ति दिवस के रूप में मनाई इंदिरा गांधी की जयंती

Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Indira Gandhi's birth anniversary celebrated as Shakti Diwas
शामली। श्री शाकंभरी सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में इंदिरा गांधी की जयंती शक्ति दिवस के रूप में मनाई गई। हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कई विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया। महापुरुषों की वेशभूषा धारण कर अतिथियों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार के आयोजन जरूरी हैं। आज इंदिरा गांधी का जन्मदिवस है। उन्होंने प्रतिभाओं के विकास के लिए कई योजनाओं को फलीभूत किया। देश के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। संचालन योगेश भारद्वाज ने किया। मौके पर नीरज वर्मा, नेहा शर्मा, शालिनी, बलजीत कौर तहजीब, संजीव पंवार, अमित बंसल, सिकंदर का सहयोग रहा।
विज्ञापन

श्री शाकंभरी सेवा ट्रस्ट के महासचिव सुशील कुमार गौतम के साथ अन्य वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। मौके पर राजकुमार शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, नरेंद्र शर्मा, महिपाल शर्मा, मनोज शर्मा, संदीप भारद्वाज, राजीव शर्मा, नरेश शर्मा, राजीव मलिक, संदीप मलिक, वीरेंद्र मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों की वापसी पर खुशी और इंदिरा गांधी की जयंती मनाई
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने पर खुशी मनाई। इसके साथ ही देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जयंती पर याद किया।
मौके पर जिलाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश के किसान का सम्मान किया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलकर उनके सम्मान की लड़ाई लड़ने का काम किया। युवा इकाई के प्रदेश महासचिव अश्वनी शर्मा सींगरा ने कहा कि काले कानूनों की वापसी देश के किसानों की बहुत बड़ी जीत है। इसके साथ ही गांधी पार्क में इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई।

कांग्रेसियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, वैभव गर्ग, शेखरपाल, प्रवीण तरार, श्यामलाल शर्मा, विनोद अत्री, रामपाल शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, अरविंद झंझोट, हितेंद्र खैवाल, इंतजार, जितेंद्र कश्यप, धीरज मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed