{"_id":"c1390f8b5809f3933ca42a3d78c8d6c4","slug":"india-will-be-the-growth-of-educated-society-itself-omanand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षित समाज से ही भारत का होगा विकास : ओमानंद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षित समाज से ही भारत का होगा विकास : ओमानंद
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 24 Oct 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानाभवन/जलालाबाद। शुक्रताल धाम के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि शिक्षा से समाज की उन्नति होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की ज्योति जलेगी, तभी भारत का विकास होगा।
शुक्रवार को गांव मारूखेड़ी स्थित शिव मंदिर में देव मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य अतिथि स्वामी ओमानंद सरस्वती रहे। ओमानंद ने सभी मूर्तियों का अनावरण किया। इससे पहले ग्रामवासियों की ओर से जगदीश प्रधान ने स्वामी को माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वामी जी ने बेटियों को शिक्षित बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बेटियों के शिक्षित होने पर परिवार शिक्षित होगा और गांव की दशा बदलेगी। ग्रामीणों ने बेटियों की शिक्षा की समस्याओं को अवगत कराते हुए बताया कि गांव में इंटर कॉलेज नहीं होने के कारण बेटियों को बाहर शिक्षा के लिए भेजना पड़ रहा है। स्वामी ओमानंद जी महाराज ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह गांव में इंटर कॉलेज के लिए भूमि की व्यवस्था कराएंगे।
विज्ञापन
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश प्रधान ने की। संचालन मास्टर चंद्रभान जी ने किया। इस मौके पर आनंद पाल, महेंद्र मुखिया, प्रदीप कुमार, राजेश कुमार, प्रदीप सिंह, बबलू चौधरी, कुलदीप, मनवीर सिंह, अंकुर कुमार आदि रहे।