फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   India is moving ahead with Atal's inspiration: Anupama

अटल की प्रेरणा से आगे बढ़ रहा है देश : अनुपमा

Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
India is moving ahead with Atal's inspiration: Anupama
meeting - फोटो : अमर उजाला
शामली। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री एवं जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी की प्रेरणा से ही भाजपा हर वर्ग के हित में कार्य कर रही है। जिससे देश आगे बढ़ रहा है। अटल जी कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही सहृदय कवि थे, जो सभी का सम्मान करते थे।
विज्ञापन


बुधवार को शामली नगर पालिका परिषद में अटलबिहारी वाजपेयी के नाम से अटल पार्क का लोकार्पण कार्यक्रम हुआ। जवाहरगंज मंडी स्थित पार्क को अटल पार्क के नाम से विकसित किया जाएगा। जिले की प्रभारी मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि अटल जी ने देश को दिशा देने का काम किया। सबको साथ लेकर चलना और विपक्षियों को भी सम्मान देने की परंपरा चलाई। उन्होंने अटल जी की कविताओं की पंक्तियां भी सुनाईं।
विज्ञापन


शामली से भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि अटल जी के नाम पर शामली में पार्क की स्थापना सराहनीय है। इस दौरान भाजपा नेता मृगांका सिंह, नगर पालिका चेयरमैन अंजना बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन तरार, पूर्व आईजी विजय गर्ग, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, भाजपा नगराध्यक्ष डॉक्टर विपिन कौशिक, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी और भाजपा जिला महामंत्री राजन बत्रा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में पहुंची मुख्य अतिथि को बुके देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, अटल पार्क का प्रस्ताव पालिका बोर्ड बैठक में रखने वाली सभासद मालिनी गर्ग तथा पूनम विश्वकर्मा को भाजपा नगर मंडल कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया। संचालन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष अमित विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष घनश्याम पारचा, जिला उपाध्यक्ष शशि अरोरा, पूनम विश्वकर्मा, मालिनी गर्ग, राजेंद्र सिंह मादलपुर, विशेष सरोहा, कंवरबीर कांबोज, डॉक्टर मनोज शर्मा, मनोज पांचाल, संजय पांचाल, कृष्णपाल पांचाल, हाजी खालिद, गुलजार मंसूरी, तोहीद रहमानी, रोबिन गर्ग, महेश धीमान, राजकिरण, अशोक कोरियर, राकेश गर्ग, चरत बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed