फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   India fails, shops open in town

भारत बंद विफल, शहर में खुली रहीं दुकानें

Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Sat, 29 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
India fails, shops open in town
revel - फोटो : अमर उजाला
शामली। विदेशी कंपनी वालमार्ट के साथ हुई डील के विरोध में भारत बंद के दौरान शहर में ज्यादातर बाजार खुले रहे। सिर्फ दवा व्यापारियों ने ही अपने प्रतिष्ठान रखे। दवा व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचकर अपनी मांगो को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। उधर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम सदर प्रशांत कुमार को देकर एफडीआई को समाप्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को विदेशी कंपनी वालमार्ट के साथ हुई डील के विरोध में अस्पताल रोड, बुुढ़ाना रोड स्थित पालिका बाजार में दवा विक्रेताओं ने दुकानेें बंद रखी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट फेडरेशन के जिला सचिव दीपक कुमार, सुभाष तोमर  कुलदीप कुमार गोयल ने प्रधानमंत्री के नाम अपनी मांगो को ज्ञापन सौंपा। दूसरी ओर  शामली केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम चार सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम इंद्रविक्रम सिंह को सौंपा। कहा कि दवा निर्माण एवं विक्रय तक ड्रग एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 व नियम 1945 का नियम पालन कराया जाता है, किंतु आनलाइन में दवा का विक्रय सीधे मरीज का किया जाएगा।
विज्ञापन


आनलाइन दवा, विक्रय की अधिसूचना अविलंब खारिज करते हुए वापस लिए जाने, फार्मासिस्ट की समस्या का समाधान करने के लिए फार्मेसिस्ट की अनिवार्यता समाप्त किए जाने की मांग की। मौके पर संजीव कुमार, महेश चंद गर्ग शामिल रहे। उधर, (कांफडेरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स) कैट और पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त भारत बंद के दौरान शहर में ज्यादातर दुकानें खुली रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद का कोई असर नहीं रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग के नेतृत्व में व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद करके शहर के सुभाष चौक पर इकट्ठा हुए। प्रधानमंत्री के नाम मांगो का ज्ञापन  एसडीएम सदर प्रशांत कुमार को सौंपकर केंद्र सरकार से एफडीआई को समाप्त किए जाने की मांग की। मौके पर मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रदेश संगठन मंत्री सुभाष धीमान, कंवरवीर कांबोज, नरेंद्र अग्रवाल, रवि संगल, अजय बंसल, विनोद संगल, राम कुमार राय, आशु पुरी, महेश धीमान, प्रमोद विश्वकर्मा, प्रदीप विश्वकर्मा, सुखपाल जागिड़, पवन गोयल, शिवचरण संगल, पंकज वालिया, रमेश विश्वकर्मा आदि व्यापारी मौजूद रहे।

उधर, गढ़ीपुख्ता में पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल नगर इकाई गढ़ीपुख्ता द्वारा भारत बंद के आह्वान पर दुकानें बंद रखी। एफडीआई के विरोध में कैट समर्पित भारत बंद के द्वारा खुदरा व्यापार एवं ई- कॉमर्स में विदेशी निवेश के खिलाफ ई -कॉमर्स में एक पॉलिसी की घोषणा करने, आदि मांगों को लेकर उप जिला अधिकारी कृष्णपाल तोमर को ज्ञापन दिया।

मौके पर मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल शामली जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, राहुल मित्तल, पंकज कौशिक, सुदेश जैन, दीपक गोयल, नीरज गोयल, अतुल सिंघल आदि व्यापारी नेताओं ने ऊन में उप जिला अधिकारी को ज्ञापन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed