फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Indecency with electrical team, fight with lineman

बकायेदारों के कनेक्शन काटने गई विद्युत टीम के साथ अभद्रता, लाइनमैन से मारपीट

Fri, 06 Dec 2019 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Indecency with electrical team, fight with lineman
विद्युत टीम के साथ अभद्रता, लाइनमैन से मारपीट
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू में बकाया वसूली के लिए गई विद्युत टीम के साथ गांव के युवक ने अभद्रता करते हुए लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। आरोपी ने लाइनमैन से बकायेदारों की सूची छीनकर फाड़ दी। विद्युत निगम के अवर अभियंता की तरफ से कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

33/11 विद्युत उपकेंद्र खेड़ीकरमू के अवर अभियंता अजय कुमार ने बुधवार रात को कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि विद्युत निगम के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जनपदों में बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटने और बकाया वसूली करने का अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान आसान किस्त योजना भी सरकार द्वारा चलाई जा रही है। इसमें बकाया विद्युत बिल जमा करने पर उपभोक्ता को ब्याज पर छूट दी जाती है। अवर अभियंता ने बताया कि इस अभियान के तहत विद्युत टीम गांव खेड़ीकरमू में गई थी। टीम गांव में बकाया वसूली और बकाया बिल जमा न करने वालों के विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई कर रही थी। इस बीच आरोप है कि गांव के मनोज कुमार ने विद्युत निगम के लाइनमैन कर्मवीर सिंह खेड़ीकरमू के साथ मारपीट की। इस दौरान टीम के अन्य लोगों ने मारपीट का विरोध किया, तो आरोपी ने उनके साथ अभद्रता की। मारपीट में मुंह पर चोट लगने से लाइनमैन घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी युवक ने लाइनमैन के हाथ से बकायेदारों की सूची को फाड़ दिया और उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह राठौर ने बताया कि अवर अभियंता की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर लाइनमैन के साथ मारपीट, अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed