फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Increased congestion in buses and trains, disaster created

बसों और ट्रेनों में बढ़ी भीड़, मची आपाधापी

Mon, 28 Oct 2019 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Increased congestion in buses and trains, disaster created
शामली रोडवेज बस अडडे पर प्राइवेट बस की छत पर बैठ कर यात्रा करते यात्री - फोटो : SHAMLI
शामली। गोवर्धन पर बसों और ट्रेनों में अधिक भीड़ होने के कारण आपाधापी मची रही। वहीं मंगलवार को भैया दूज होने के कारण बसों और ट्रेनों में अधिक भीड़ बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर बाद यूपी और रोडवेज की बसों में भीड़ बढ़नी शुरू हुई। शाम के समय सवारियों की भीड़ बढ़ने से रोडवेज बसों में मारामारी रही। शामली से पानीपत, करनाल की ओर जाने वाली बसों में सवारियां छतों पर बैठकर रवाना हुईं। शामली रोडवेज बस अड्डे के अधीक्षक राजेंद्र चौहान ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर प्रतिदिन की अपेक्षा 25 प्रतिशत से लेकर 30 प्रतिशत अतिरिक्त आय होने की उम्मीद है। वहीं, दीपावली और गोवर्धन के त्यौहार पर प्रतिदिन की अपेक्षाकृत ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ पडी। शामली से दिल्ली और शामली सहारनपुर-हरिद्वार जाने के लिए सवारियों की शामली रेलवे स्टेशन पर भीड रही। सोमवार को दिल्ली- हरिद्वार, हरिद्वार -शामली दिल्ली और शामली से दिल्ली जाने वाली सेवा सर्विस ट्रेन में भारी भीड़ उमड़ पडी। उत्तर रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान और शामली रेलवे स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि त्यौहारो पर ट्रेनों में सवारियों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन

इसके अलावा भैया दूज के मद्देनजर बिना टिकट यात्रा करने वाली सवारियों पर अंकुश लगाने के लिए रोडवेज कर्मियों का टिकट चैक करने के लिए टीम गठित की गई है। यूपी रोडवेज के शामली रोडवेज डिपो के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि भैया दूज के मौके पर बाहर से छोटे शहरों के लिए आने वाली सवारियों की व्यवस्था के लिए मंडल के यूपी रोडवेज के एआरएम और लिपिकों की दिल्ली में ड्यूटी लगाकर व्यवस्था की गई है। दिल्ली आनंद विहार रोडवेज बस अड्डे पर शामली और गंगोह एआरएम और चार लिपिक की ड्यूटी लगाई है। जिससे वह शामली, सहारनपुर आने वाली सवारियों की व्यवस्था करा सके। शामली बस अड्डे पर पूछताछ पर दो लिपिक की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली प्रोत्साहन योजना
शामली रोडवेज डिपो की 22 रोडवेज बसों की आय
तिथि-- आय
25 अक्तूबर धनतेरस - 2 लाख 80 हजार रुपये।
26 अक्तूबर नरक चतुर्दशी 2 लाख 75 हजार रुपये।
27 अक्तूबर दीपावली-- 3 लाख 50 हजार रुपये।
28 अक्तूबर गोर्वधन- 3 लाख 50 हजार रूपये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed