{"_id":"5f85f4828ebc3e9bf228ca6b","slug":"increase-in-revenue-from-sale-of-e-stamp-shamli-news-mrt506006814","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टांप विक्रेताओं के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री की हुई शुरूआत - दो करोड़ 12 लाख 32 हजार 550 रुपये के स्टांप हुए जारी-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टांप विक्रेताओं के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री की हुई शुरूआत - दो करोड़ 12 लाख 32 हजार 550 रुपये के स्टांप हुए जारी-
विज्ञापन
शामली। जिले में इस वित्तीय वर्ष में दो करोड़ 12 लाख 32 हजार 550 रुपये के ई-स्टांप जारी किए गए हैं। स्टांप विक्रेताओं के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री की शुरूआत हुई है। उसमें हर माह नए स्टांप विक्रेताओं के जुड़ने से राजस्व बढ़ोत्तरी हो रही है।
मंगलवार को कलक्ट्रेट स्थित सहायक महानिरीक्षक निबंधन शामली के कार्यालय कक्ष में सहायक महानिरीक्षक निबंधन मेवालाल पटेल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि स्टांप विक्रेताओं के माध्यम से ई-स्टांप की बिक्री की जो शुरूआत हुई है, उसमें हर माह नए स्टांप विक्रेताओं के जुड़ने से राजस्व में वृद्धि हो रही है। जिले में वित्तीय वर्ष 2020-21 में दो करोड़ 12 लाख 32 हजार 550 रुपये के ई-स्टांप जारी किए जा चुके हैं। जिले में 20 स्टांप विक्रेताओं ने ई-स्टांप प्राधिकृत संग्रह केंद्र के लिए आवेदन किया था। इनमें 11 स्टांप वेंडरों को आईडी पासवर्ड जारी किया जा चुका है, जिन्होंने लोगों को सेवाएं देना शुरू कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से कंप्यूटर दक्ष युवक-युवतियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। ई-स्टांप विशेष कोड नंबर व बार कोड के कारण फर्जीवाड़े की समस्या के समाधान में सरलता हुई है। ई-स्टांप की प्रमाणिकता को स्टांप होल्डिंग कारपोरेशन की वेबसाइट तथा ई-स्टांपिंग एप द्वारा कभी भी कहीं भी जांचा जा सकता है।
विज्ञापन
इसके पूर्व ई-स्टांपिंग स्टांप होल्डिंग प्रतिनिधि द्वारा नए प्राधिकृत संग्रह केंद्र के रूप में कार्य कर रहे स्टांप विक्रेताओं को ई-स्टांपिंग का प्रशिक्षण दिया गया। स्टांप विक्रेताओं द्वारा बैंकों द्वारा लिए जा रहे कैश हैंडलिंग चार्ज तथा कम मूल्य के ई-स्टांपों में फेस वेल्यू से ज्यादा लागत मूल्य के बारे में परेशानी से अवगत कराया गया। इस मौके पर प्रभारी उप निबंधक शामली एवं स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि विकास त्यागी व लोकेश यादव तथा स्टांप वेंडर मौजूद रहे।