{"_id":"1ccbd876560932b6675ee83bb41ffe8b","slug":"incomplete-soon-complete-construction-of-toilets-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधूरे शौचालयों का निर्माण जल्द हो पूरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधूरे शौचालयों का निर्माण जल्द हो पूरा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। अपर मंडलायुक्त ने शुक्रवार को लोहिया गांव बुटराड़ा गांव में 2014 के चयनित लोहिया आवासों का घर-घर जाकर मौके पर सत्यापन किया। चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण किया।
अपर मंडलायुक्त आभा गुप्ता, संयुक्त विकास आयुक्त जेएस उपाध्याय ने संयुक्त रूप से लोहिया गांव बुटराड़ा के प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। ग्रामीणों ने मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग से बुटराड़ा संपर्क पर खस्ताहाल होने पर निर्माण की मांग की। अपर आयुक्त ने लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पीआर शर्मा से जानकारी मांगी। बताया कि बुटराड़ा संपर्क मार्ग के लिए 11 लाख रुपये स्वीकृत है।
शीघ्र ही इस संपर्क मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। बिजली समस्याओं को उठाते हुए लाइन खिंचवाकर पोल लगाने की मांग की। सोलर लाइटों के बैटरे चोरी होने की जानकारी दी। अपर मंडलायुक्त ने चोरी किए गए बैटरे पर चिंता प्रकट करते हुए चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, ग्राम प्रधान को नए बैटरे लगाने के प्रधान को निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपर आयुक्त ने वर्ष 2014-15 में चयनित लोहिया आवासों का घर-घर जाकर मौके पर सत्यापन किया गया। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 62 हजार 272 तालाब के सौंदर्यीकरण पर खर्च किया गया। बताया कि 90 शौचालय में से 65 बनकर तैयार हो गए। 25 शौचालयों का निर्माण किया जा रहा है।
एक माह में अधूरे शौचालय पूरे किए जाने के निर्देश दिए। अपर आयुक्त ने विधवा पेंशन, वृद्धावस्था, समाजवादी पेंशन का गांव में सत्यापन किया। 44 सोलर लाइटों में से 42 लगी पाई गई। दो सोलर लाइटों के बैटरा चोरी पाए गए। मौके पर सीडीओ, एसडीएम सदर श्याम अवध चौहान, तहसीलदार वीरेंद्र मित्तल ग्राम प्रधान शहनाज बेगम, पूर्व प्रधान अरशद, जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।