कांधला। गांव इस्सोपुरटील में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं एमएलसी विरेंद्र सिंह और भाजपा नेता अनिल चौहान ने नवनिर्मित गोशाला का फीता काटकर उद्घाटन किया।
शुक्रवार को गांव इस्सोपुरटील में नई बनी गौशाला के शुभारंभ के मौके पर हवन यज्ञ किया गया। इसके बाद बाद एमएलसी विरेंद्र सिंह और भाजपा नेता अनिल चौहान ने करीब 14 लाख रुपये की लागत से बनी मुरली मनोहर अस्थायी गो आश्रय स्थल का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर विरेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान श्रवण कुमार विक्की के प्रयास से भव्य गोशाला का निर्माण हुआ है। इस गोशाला में एक साथ 400 गोवंश रह सकते है। भाजपा नेता अनिल चौहान ने कहा कि हम सब लोगों की जिम्मेदारी बनती है कि गोशाला में अपनी ओर से गोवंशों के चारे का इंतजाम करे। खंड विकास अधिकारी सुभाष चंद ने कहा राज्य सरकार ने गोशाला से गोवंश ले जाकर पालने वाले को 900 रुपये प्रतिमाह देने की योजना चलाई है। जो भी ग्रामीण गोशाला से गोवंश को ले जाना चाहता है वह अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार विक्की ने बताया कि ग्राम समाज की दस बीघा भूमि पर गोशाला में रखे जाने वाले गोवंशों के लिए चारे की व्यवस्था जल्द की जाएगी। इस मौके पर वकील जंग प्रधान, राजपाल सिंह प्रधान, संजीव चौधरी प्रधान गंगेरू, पूर्व प्रधान पप्पू, विरेंद्र सिंह, सेठपाल, पालेराम, बाबूराम, सतीश मौजूद रहे।