फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the name of getting a job, a cheating of 27 thousand from a young man

नौकरी के नाम पर युवक से 27 हजार की ठगी

Fri, 27 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a job, a cheating of 27 thousand from a young man
नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 27 हजार की ठगी
विज्ञापन

झिंझाना। बृहस्पतिवार को गांव हथछोया निवासी मोहित शर्मा ने एसडीएम गौरव कुमार को शिकायती पत्र देकर बताया कि एक कंपनी के नाम पर उससे 27 हजार रुपये की ठगी की है। कंपनी की सुपरवाइजर ने 17 दिसंबर को फोन कर बताया की उन्हें फाइनेंस कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर रखा जा रहा है। इसके लिए उन्हें सिक्योरिटी के तौर पर कंपनी के खाते में दस हजार रुपये जमा कराने होंगे। पीड़ित ने बेरोजगारी के चलते के खाते में रकम जमा करा दी। कुछ दिन बाद दोबारा उसी कंपनी से कॉल आई कि उनकी नौकरी के लिए पुलिस वेरिफिकेशन के लिए और रकम भेजने को कहा। आरोपियों ने झांसे में लेकर उससे लगभग 27 हजार रुपये जमा करा लिए। इसके बाद कंपनी की तरफ से फोन कर उसे रिज्यूम लेकर उनके बताए पते पर 30 दिसंबर तक ट्रेनिंग के लिए 25 हजार रुपये और वर्दी लेकर पहुंचने को कहा। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर वे रुपये व वर्दी लेकर नहीं पहुंचे तो उनके रुपये नहीं मिलेंगे। पीड़ित का कहना है कि उसने 25 हजार रुपये देने से इंकार कर दिया तो आरोपियों ने उसे फोन पर दोबारा कॉल न करने की धमकी दी। एसडीएम गौरव कुमार ने पीड़ित के बताए नंबर पर बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। एसडीएम ने ऊन चौकी प्रभारी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed