फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   In the enmity, the young man was beaten up by taking him hostage.

रंजिश में युवक को बंधक बनाकर पीटा

Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In the enmity, the young man was beaten up by taking him hostage.
कैराना। बाइक की साइड लगने की रंजिश में एक युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा। आरोपियों ने पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ पहुंचकर एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

गांव मन्ना माजरा निवासी आजम ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचा और एसएसपी सुकीर्ति माधव को शिकायती पत्र दिया। बताया कि 11 जून की शाम करीब चार बजे वह बाइक से कैराना के बाजार में आया हुआ था। तभी बाइक की साइड ग्राम मंसूरा थाना झिंझाना निवासी युवक को लग गई। उसने युवक से गलती की माफी मांग ली थी। 12 जून की रात उसके मोबाइल नंबर पर गांव जहानपुरा निवासी एक अन्य युवक ने फोन कर उससे गांव मंसूरा तक चलने की बात कही, लेकिन उसने मना कर दिया। जिसके बाद दोपहर करीब एक बजे वह युवक उसके घर आ गया और मंसूरा में अपनी रिश्तेदारी में चलने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

अपनी बाइक पर उसे गांव मंसूरा में एक खेत पर ले गया। आजम ने बताया कि वहां पर गोगवान निवासी कुछ युवक मिले। जिन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और लाठी-डंडों से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने उसे शाम छह बजे पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक आरोपी ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर मारपीट की तीन वीडियो वायरल कर दी। तब उसने अपने परिवार को सारी बात बताई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed