{"_id":"0f4ad5a3ff88c5a48806df3147c76308","slug":"in-the-accident-killed-the-girl-father-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बालिका की मौत, पिता घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बालिका की मौत, पिता घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, शामली
Updated Wed, 20 Jan 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। कस्बे में कैराना बाईपास पर मिनी ट्रक ने साइकिल सवार पिता-पुत्री को टक्कर मार दी, जिसमें बालिका की कुचलकर मौत हो गई, जबकि पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक मिनी ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के बालिका का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
कस्बा के मोहल्ला नई बस्ती कांधला देहात निवासी सलीम अपनी पुत्री सानिया (10) के साथ सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे साइकिल से बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। जब वह कैराना बाईपास पर पहुंचा, तो सामने से आ रहे मिनी ट्रक (टाटा 407) ने साइकिल में टक्कर मार दी।
टक्कर लगने पर सलीम सड़क किनारे जा गिरा, जबकि सानिया सड़क पर गिरकर मिनी ट्रक से कुचल गई, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डीसीएम चालक घटनास्थल से फरार हो गया। मामले को लेकर परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं की। मंगलवार सुबह गमगीन माहौल में सानिया का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस हादसे के कारण परिवार के लोगों में कोहराम मच हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।